क्षेमंकरी माताजी नवरात्रि गरबा महोत्सव में कैबिनेट मंत्री जोगेश्वर गर्ग हुए शामिल।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर।माली समाज सोलंकी लायसा परिवार सेवा संस्थान, क्षेमंकरी माताजी मंदिर, प्रेम नगर जालोर के तत्वावधान में आयोजित नवरात्रि गरबा महोत्सव में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक, कैबिनेट मंत्री एवं जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने रविवार को अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।कैबिनेट मंत्री गर्ग ने सर्वप्रथम खीमज माताजी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।इसके पश्चात संस्था सरंक्षक गोपाराम माली,अध्यक्ष जुठाराम सोलंकी, उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी, मंत्री एडवोकेट सुरेश सोलंकी, कार्यक्रम संयोजक छोगालाल माली, कोषाध्यक्ष कमलेश सोलंकी,प्रसार मंत्री हुकमीचंद सोलंकी, रमेश सोलंकी सहित पदाधिकारियों ने मंत्री महोदय का साफा माला स्मृती चिन्ह भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया।अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि – “नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की उपासना और शक्ति, भक्ति व एकता का प्रतीक है। समाज द्वारा ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से हमारी परंपराएँ सशक्त होती हैं और आने वाली पीढ़ियों को संस्कार मिलते हैं।”इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी, महामंत्री सुरेश सुंदेशा,नाथू सोलंकी,वेलाराम माली,चुनीलाल, ओस पिसोला,बसंत,नरेंद्र,भरत,सौरव सहित कहि कार्यकर्ता माताएं बहने मौजूद रही।मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में माताएँ, बहनें व समाजजन गरबा में सहभागिता कर उत्साह और श्रद्धा के साथ देवी माताजी की आराधना कर रहे हैं।
आयोजन स्थल पर वातावरण भक्ति रस और रंगीन परिधानों से सराबोर नजर आया।संस्थान मंत्री एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि 30 तारीख को सुबह माताजी मंदिर में लाभार्थी परिवार द्वारा हवन किया जाएगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
