नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भीनमाल नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामदेव बस्ती का भव्य पथ संचलन और शस्त्र पूजन संपन्न। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भीनमाल नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामदेव बस्ती का भव्य पथ संचलन और शस्त्र पूजन संपन्न।

😊 Please Share This News 😊

संघ के शताब्दी महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में हुआ आयोजन।                                                                                     भीनमाल-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत भीनमाल नगर के रामदेव बस्ती में भव्य पथ संचलन और शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह विशाल पथ संचलन भीनमाल नगर की विभिन्न गलियों, मोहल्लों और बस्तियों से रामदेव चौक से होते हुए होली चौक, अस्पताल चौराहा,पुरानी टंकी,पुलिस चौकी,लखारो का चौहटा,सिनेमा हॉल शालिग्राम हॉस्पिटल होते हुए कुल्फी फैक्ट्री ठाकुर के होटल अंत में रामदेव चौक होकर गुज़रा। स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। संचलन का समापन एक निर्धारित स्थल पर हुआ, सघं के स्वयंसेवक के पावन सान्निध्य में शस्त्र पूजन का धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय शारिरिक शिक्षण प्रमुख (राजस्थान क्षेत्र) गंगाविष्णु ने संघ के इतिहास पर विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने संघ स्थापना से लेकर एक सौ वर्ष की यात्रा का वर्णन करते हुए बताया कि, डॉक्टर हेडगेवार बाल्यकाल से ही देश को गुलामी से मुक्ति दिलाने की सोच रखते थे, एक प्रसंग का उदाहरण देते हुए कहा कि, डॉक्टर हेडगेवार बालक थे तक स्कूल मे अंग्रेजी शासन द्वारा मिठाई वितरण की उस समय इन्होंने मिठाई को फैंक दी और कहा कि, मैं ये विदेशी शासन की मिठाई नहीं खाऊंगा।गंगाविष्णु कहा कि, संघ पर बार बार प्रतिबंध, अनेकों दोषारोपण आदि को सहन करते हुए अनेकों बाधाओं को पार कर आज पूरे विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बना है।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि नैनाराम चौहान, नगर संघचालक सांवलसिंह लोल, राजेश सैन, रमेश सोनी पुनासा, देवेंद्र भण्डारी, योगेश वैष्णव, दीपक सोनी, अशोक सोनी जेठाराम गौड, शंकरलाल सोनी, ललित होंडा, मुकेश गोयल, नरेश सुराणा, दिलीप सोनी, मोहित सोनी,इन्द्र जीत सोनी,सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में मौहल्लेवासी, स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए, संचलन पर पुष्प वर्षा एवं भारतमाता के जयघोष लगाये।स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं में इस ऐतिहासिक भीनमाल नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामदेव बस्ती का भव्य पथ संचलन और शस्त्र पूजन संपन्नअवसर को लेकर खासा उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!