नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

😊 Please Share This News 😊

जालौर-जिला कलक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए मरीजों को सुविधापूर्वक इलाज सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर आमजन के लिए उपलब्ध जांच सुविधाएँ, टीकाकरण सुविधा, संस्थागत प्रसव सुविधा, जननी सुरक्षा योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना कि वर्तमान प्रगति के बारे में जानकारी ली तथा मानसून पश्चात संभावित मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु नियमित रूप से एंटी लार्वा एक्टिविटी व एलएमओ का छिड़काव करवाने के निर्देश दिए।जिला कलक्टर ने नर्मदा प्रोजेक्ट के अधिकारियों से जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत एफआर, डीआर, ईआर, सीलू जैसला भाटकी परियोजना की वर्तमान प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए हर घर जल योजना के तहत अधिक से अधिक संख्या में पात्र नागरिकों को एफएचटीसी कनेक्शन देने एवं पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
संपर्क पोर्टल पर करें परिवेदनाओं का निस्तारण
जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं को विभागवार समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था शिविर की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी जनसुनवाई के दौरान जिले के नागरिकों की परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान करें। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त 30 दिन से लंबित परिवेदनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए त्वरित रूप से निस्तारण करने की बात कही।इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गिरधर सिंह सोढा, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी प्रोजेक्ट लिछूराम चौधरी, जिला रसद अधिकारी आलोक झरवाल, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक डॉ. धनसिंह राजपुरोहित, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक कपिल लूणा सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!