श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज सांचौर का दीपावली स्नेहमिलन आयोजित।
|
😊 Please Share This News 😊
|

श्री ब्राह्मण स्वर्णकार नवयुवक मंडल के अध्यक्ष पद पर भावेश सोनी निर्विरोध निर्वाचित । साचौंर–श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज सांचौर का दीपावली स्नेहमिलन समारोह का आयोजन श्री महालक्ष्मी माताजी मंदिर में आयोजित किया गया ।स्नेह मिलन समारोह का आगाज गुरु अणदाराम जी महाराज के तस्वीर के आगे दीप प्रवज्जलन कर किया गया । सम्मेलन में रंगोली प्रतियोगिता एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें समाज के बच्चियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया ।स्नेहमिलन समारोह में सांचौर के समस्त स्वर्णकार समाज परिवार के लोगों ने हिस्सा लिया ।पारसमल सोनी ने कहा कि सभी समाज बंधु एक जुट होकर रहे एवं इस प्रकार के आयोजनों से आपसी प्रेम , सोहार्द और भाईचारे के भावनाओं में बढ़ोतरी होती है ।हमें हमारे समाज में शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है ।
सम्मेलन में समाज में जीव सेवा , रक्तदान , मानव सेवा एवं सामाजिक कार्यों हेतु नवयुवक मंडल का निर्माण किया गया जिसमें सर्वसम्मति से भावेश सोनी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।स्नेहमिलन समारोह में पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई , विधायक जीवाराम चौधरी, पूर्व सांसद देवजी पटेल , दानाराम चौधरी डॉक्टर विमल सोनी, व्यापार संघ के अध्यक्ष हरीश सीलू ने भी संबोधित किया ।
कार्यक्रम का संचालन भावेश सोनी द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में डांडिया , गरबा एवं सेल्फी प्वाइंट का भी निर्माण किया गया जिसमें लोगों ने फोटो लिए और पूरे दिन एक साथ रहकर स्नेहमिलन किया ।
इस दौरान प्रकाश , हस्तीमल,भरत,बाबूलाल, ईश्वर, मुकेश, उत्तम, हरीश अरविंद, कमलेश, प्रकाश, रमेश, कांतिलाल, विनोद, छगन,
भरत, दिनेश सहित समाज के सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
