रोटरी क्लब 3100 की संयुक्त बैठक मेरठ में आयोजित,कवि सौरभ जैन ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी।
|
😊 Please Share This News 😊
|

मेरठ-आज रोटरी क्लब 3100 की संयुक्त बैठक मेरठ के लब्धप्रतिष्ठित स्कूल K.L. International School – मेरठ में हुई। समस्त रोटरी की शाखाओं के अध्यक्ष मंत्री इस बेहद महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित रहे। होस्ट थे हमारे प्रेरणा स्रोत श्रद्धेय श्री तेजिंदर खुराना जी। कवि सौरभ जैन को सभा में काव्यपाठ हेतु आदेश दिया गया हमारे मेंटर आदरणीय श्री गजेन्द्र सिंह धामाजी ने। सौरभ जैन का कहना है कि उनका नेह, उनका दुलार, उनका वात्सल्य शब्दों में व्यक्त कर पाना संभव नहीं। वहीं दूसरी ओर अर्श पर रहकर फर्श से जुड़े हुए खुराना अंकल जी, प्रिय हरनीत भईया बस क्या ही कहूं उनके जैसा सहज हो पाना एक तपस्या है। आगे कहा कि
मुझे बहुत नेह देने वाले श्रद्धेय योगेश मोहन गुप्ता अंकल जी का आशीष मिला, हरी गुप्ता जी,मनिषा साभईया, संजय गोयल भैया किसका नाम लूं किसका नहीं बड़ा मुश्किल है। सभी तो मुझे असीम प्रेम देने वाले हैं। मेरा मेरठ मेरी शक्ति है। सभी का हृदय से आभार।
अपने शहर में कविता पाठ करना बड़ा मुश्किल लगता है।
ऐसा लगता है सब तो जानते हैं, सबने कितनी ही बार तो सुना है।
फिर भी आपकी कविता के उपरान्त यदि श्रोता खड़े होकर तालियों से अभिवादन करें, उतरने के बाद मंच से आकर कहें कि अभी तक हमारे रोंगटे खड़े हैं तब लगता है तपस्या फलीभूत हुई है।
शाश्वत जिनधर्म को, जिनेन्द्र देव की भक्ति से उदित अतुल्य पुण्य को, मां शारदे को, सांवरिया सेठ को इस कृपा के लिए बार बार वंदना।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
