नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्व सांसद डॉ उदित राज ने आई .जी. श्री वाई. पूरन कुमार के परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पूर्व सांसद डॉ उदित राज ने आई .जी. श्री वाई. पूरन कुमार के परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

😊 Please Share This News 😊

पंचकूला-आज हरियाणा के आई . जी. श्री वाई. पूरन कुमार जी के भोग एवं अंतिम अरदास कार्यक्रम पूर्व सांसद एवं दलित चिंतक डॉ उदित राज जी शामिल हुए, जो गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब, पंचकूला (हरियाणा) स्थित दीवान हॉल साहिबज़ादा बाबा अजीत सिंह जी में आयोजित हुआ।श्री पूरन कुमार जी की पत्नी एवं परिजनों से भेंट की और गहरी संवेदना व्यक्त की। डॉ उदित राज जी ने मिडिया से मुखातिब होकर बताया कि पूरन कुमार जी की शहादत जातीय उत्पीड़न के खिलाफ़ संघर्ष का प्रतीक है समाज को यह अन्याय रोकने के लिए एकजुट होना होगा।इस अंतिम अरदास कार्यक्रम में पंजाब KKC के चेयरमैन श्री किरनजीत सिंह गेहरी, हरियाणा KKC के चेयरमैन श्री नरेश मलिक, डोमा परिसंघ के वरिष्ठ नेता कर्मवीर सिंह बौद्ध, के.एस. बादलिया, साधु सिंह, श्याम प्रकाश किल्सन, आशीष  जोगी, तथा KKC के राष्ट्रीय सलाहकार श्री रमेश मदान सहित हरियाणा और पंजाब के डोमा परिसंघ एवं KKC के अनेक वरिष्ठ साथी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!