नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण एवं प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना ,अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) द्वारा ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों को किया ब्रीफ। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण एवं प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना ,अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) द्वारा ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों को किया ब्रीफ।

😊 Please Share This News 😊

देहरादून -दिनाँक 02/11/2025 से प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण एवं प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद देहरादून, हरिद्वार में ड्यूटी में नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों की अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना महोदय द्वारा आज दिनाँक 01/11/2025 को पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम हेतु किये गये सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य में सभी अधिकारियों को सजग एवं सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) द्वारा ऑनलाइन ब्रीफिंग में जुड़कर समस्त प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान एडीजी इंटेलिजेंस महोदय द्वारा सभी प्रभारी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए गए।उक्त ब्रीफिंग में जनपद हरिद्वार में वीवीआईपी ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।ब्रीफिंग में पुलिस महानिरीक्षक (साइबर/एसटीएफ),पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था), पुलिस उप महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।इससे पूर्व आज प्रातः पुलिस महानिरीक्षक साइबर/ एसटीएफ, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वीवीआईपी ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल की पुलिस लाइन में ब्रीफिंग करते हुए उन्हें सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!