नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

😊 Please Share This News 😊

जालोर-जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से ज़िलें के स्वास्थ्य केंद्रों पर आमजन के लिए उपलब्ध जांच सुविधाएँ, टीकाकरण सुविधा, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, जननी सुरक्षा योजना, कुसुम योजना, आरडीएसएस योजना कि वर्तमान प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए इन योजनाओं के माध्यम से आधिकाधिक संख्या में पात्र लोगों को लाभान्वित करने की बात कही। उन्होंने नर्मदा प्रोजेक्ट के अधिकारियों से जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत एफआर, डीआर, ईआर, सीलू जैसला भाटकी परियोजना की वर्तमान प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए हर घर जल योजना के तहत अधिक से अधिक संख्या में पात्र नागरिकों को एफएचटीसी कनेक्शन देने एवं पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने जिले में संचालित ग्रामीण सेवा शिविर के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अधिक संख्या में पत्र ग्रामीणों को लाभान्वित करने तथा राज्य स्तर पर जिले के रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी कार्य पारदर्शिता के साथ पूर्ण करें।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जिले में वोटर लिस्ट संबंधी विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) कार्यों को पारदर्शिता के साथ एवं तय समयसीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश मेवाड़ा, जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिदंबरा परमार, सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गिरधर सिंह सोढा, जिला रसद अधिकारी आलोक झरवाल, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक कपिल लूणा सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!