एकल अभियान अंचल भीनमाल की नवीन कार्यकारिणी समिति का हुआ विस्तार।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। एकल अभियान भाग हल्दीघाटी अंचल भीनमाल में स्थानीय क्षेमंकरी माता मंदिर कि तलहटी में अंचल समिति की बैठक रखी गई । बैठक में अंचल समिति का विस्तार करते हुए अंचल समिति में नवीन दायित्व सौंपे गए । जिसमें देवेंद्र रोहिण अंचल कोषाध्यक्ष,रामलाल पुरोहित अंचल संरक्षक,घनश्याम दवे अंचल संस्कार शिक्षा प्रभारी, डॉ.मदन परमार आरोग्य प्रभारी,भोपाल सिंह दुदवा ग्राम विकास प्रभारी,एडवोकेट हेमलता जैन अंचल महिला प्रभारी,दिलीप चौहान कार्यालय प्रभारी, जीतू सोनी,नरोतम त्रिवेदी प्राथमिक शिक्षा प्रभारी,शिवलाल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख,स्वामी दिव्य स्वरूप दास महाराज रथ प्रभारी भाग जोधपुर,डॉ जगदीश बालौत आरोग्य प्रमुख,गोरखाराम जागरण शिक्षा प्रभारी,राजेश सोनी जागरण शिक्षा प्रमुख,खेत सिंह ग्राम विकास प्रमुख, पारस डायमंड युवा प्रभारी,राजू सिंह माली युवा प्रमुख,ललित होंडा मीडिया प्रमुख,जगदीश सिंह राव व्यवस्था प्रभारी,ओटाराम,वाला राम मौर्य,मेवाराम सदस्य बने ।बैठक का शुभारंभ अंचल समिति अध्यक्ष मनोहरमल सुखाडिया व अंचल संरक्षक रामलाल पुरोहित की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया । रेवा शंकर रावल संभाग सचिव ने समिति सदस्यों को अपने दायित्व की शपथ दिलवाई गई तथा एकल अभियान के उद्देश्य,संकल्प और एकल की पृष्ठभूमि के
बारे में विस्तार से बताया गया तथा प्रत्येक संच स्तर पर soc बैठक करवा कर समिति सक्रिय करने का आह्वान किया । मनोहरमल सुखाडिया अंचल अध्यक्ष ने समिति सदस्यों को नि:स्वार्थ भाव से एकल के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए एकल को नई दिशा देने तथा धरातल पर लागू करने का आह्वान किया । हरिगिरी गोस्वामी ग्रामोत्थान जॉनल हेड ने एकल अभियान के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्प के बारे में विस्तार से बताया गया।
भोजन के पश्चात अंचल समीक्षा बैठक रखी गई । जिसमें रेवा शंकर रावल संभाग सचिव ने पिछले माह की कार्य समीक्षा और आगामी माह की कार्ययोजना बताई गई।इस मौके पर मुकेश सोलंकी संभाग युवा प्रभारी,नंद किशोर वैष्णव,देवेंद्र भंडारी अंचल उपाध्यक्ष,भाग अभियान प्रमुख रमेश कुमार पंचाल, दिनेश कुमार अंचल कार्यालय प्रमुख,मोड़ा राम अंचल प्रशिक्षण प्रमुख,
अशोक कुमार अंचल व्यास कथाकार,सभी सेवानिवृति कार्यकर्ता,
अंचल समिति सदस्य उपस्थिति रहे । बैठक का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
