जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिलेवासियों से की अपील।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 4 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने विशेष गहन पुनरीक्षण कर्यक्रम को जिलेवासियों से अपील की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 4 नवंबर से बीएलओ के माध्यम से जालोर के प्रत्येक घर-घर में जाकर मतदाताओं को परिगणना प्रपत्र वितरित करने का कार्य प्रारंभ किया गया है जो 4 दिसम्बर तक चलेगा। उन्होंने मतदाताओं से बीएलओ द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले परिगणना प्रपत्र में वांछित सूचनाएँ भरकर 4 दिसंबर तक बीएलओ के पास जमा करवाने का आग्रह करते हुए कहा कि परिगणना प्रपत्र भरते समय कुछ सूचनाएं उसके अंदर पहले से ही प्री-फिल्ड होकर आएगी। और शेष सूचनाएं जो है, वह किस तरह से भरी जानी है, वह बीएलओ आपको संपर्क करके सूचित कर देंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं को एक नवीन उनका रंगीन फोटो, पासपोर्ट साइज फोटो उपलब्ध कराना है और जो परिगणना प्रपत्र है, उस पर हस्ताक्षर करने होंगे। जिस किसी भी मतदाता का वर्ष 2002 में हुए एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में अगर नाम है, या उनके माता-पिता का या रिश्तेदार का 2002 की सूची में नाम है, ऐसे सभी मतदाताओं को कोई भी दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं है।
केवल परिगणना प्रपत्र भरकर, उस पर हस्ताक्षर करने हैं और एक नवीन रंगीन फोटो बीएलओ के पास जमा करना है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
