दिल्ली कैंट में आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) के नर्सिंग कॉलेज के आठवें बैच का कमीशनिंग समारोह। 5 months ago 😊 Please Share This News 😊 Lalit Kumar(Raju) Editor-in-chief(lalit.space10@gmail.com)91+9782656423 नईदिल्ली-हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल (आर एंड आर) के नर्सिंग कॉलेज ने 4 नवंबर, 2025 को आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) में 29 मिलिट्री नर्सिंग कैडेट्स के आठवें बैच के कमीशनिंग समारोह का आयोजन किया। प्रिंसिपल मैट्रन ने चार वर्षों की कठोर शिक्षा और प्रशिक्षण के समापन के उपलक्ष्य में, नव-नियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को देखभालकर्ता के रूप में स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई।आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल अविनाश दास ने कमीशनिंग समारोह की समीक्षा की और सैन्य नर्सिंग सेवा की 100 वर्षों की उत्कृष्ट परंपरा और विरासत को कायम रखने पर ज़ोर दिया। उन्होंने शांतिपूर्ण सैन्य ठिकानों और भौगोलिक रूप से दुर्गम क्षेत्रों में सैनिकों और उनके परिवारों के लिए सैन्य नर्सिंग अधिकारियों की अभूतपूर्व सेवाओं की सराहना की। उन्होंने नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल और टीम के अथक प्रयासों की भी सराहना की।इस समारोह में अधिकारियों, नर्सिंग अधिकारियों और नव-नियुक्त अधिकारियों के अभिभावकों ने भी भाग लिया। व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे Donate Now More Stories नेपाल में नई सरकार के गठन पर श्री बालेन शाह को प्रधानमंत्री बनने पर इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन ने दी शुभकामनाएँ 13 hours ago केंद्रीय विद्युत अभियांत्रिकी सेवा और भारतीय आर्थिक सेवा के अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की 22 hours ago जिले में यातायात एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाएँ-ज़िला कलक्टर 1 day ago [responsive-slider id=1466] You may have missed नेपाल में नई सरकार के गठन पर श्री बालेन शाह को प्रधानमंत्री बनने पर इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन ने दी शुभकामनाएँ 13 hours ago केंद्रीय विद्युत अभियांत्रिकी सेवा और भारतीय आर्थिक सेवा के अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की 22 hours ago जिले में यातायात एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाएँ-ज़िला कलक्टर 1 day ago गुरु खुशवंत साहेब के पदचिन्हों पर चलते युवा संकल्पित: दक्ष वैद्य ने भरी हुंकार 2 days ago