महेंद्र बोहरा,श्रीमाली ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-स्थानीय भीनमाल में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य आयोजन कर राष्ट्रीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज की पुष्कर के चुनाव में मंगलवार को भारतवर्ष से स्वन्याति समाजबंधु गण ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डॉ घनश्याम व्यास,राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने बताया कि भारत वर्ष से स्वन्याति गाँव-गाँव, शहर-शहर से मतदाता पुष्कर पहुंचे और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। चुनाव प्रभारी शांतिलाल ओझा के नेतृत्व में कुल 517 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतांत्रिक परंपरा निर्वहन किया । मतदान प्रक्रिया पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण रही।दिनेश कुमार दवे,राष्ट्रीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज के संयुक्त सचिव ने बताया की चुनाव अधिकारी द्वारा मतगणना की तैयारी कर परिणाम घोषित कर विजयी उम्मीदवार महेन्द्र बोहरा को प्रमाणपत्र,पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई,समाज में एकता, उत्साह और जागरूकता का प्रतीक बन प्रेरक कार्य किया गया।ठाकुर शेखर व्यास अध्यक्ष श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने बताया कि पुष्कर चुनाव में महेंद्र बोहरा का परचम लहराया जो एक लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत एक अनुकरणीय कार्य कर राष्ट्रीय सेवा में संलग्न बन सदा समर्थ समाज,उन्नत विकास की राह पर बना रहेगा।श्रीमाली ब्राह्मण समाज पुष्कर के चुनाव में जोधपुर महानगर अध्यक्ष श्री महेंद्र बोहरा ने 266 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
भारतवर्ष के कोने-कोने से समाजबंधु पुष्कर पहुँचे कोई ट्रेन से, कोई बस से, तो कोई हवाई यात्रा कर मतदान करने आया। यह समाज की एकता और जागरूकता का अद्भुत उदाहरण है।मतदान पूर्णतः शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ, जिसमें समाज के हर वर्ग का उत्साह देखने योग्य रहा।यह परिणाम श्रीमाली समाज में संगठन की शक्ति और राष्ट्रीय एकता का भाव पहले से कहीं अधिक प्रबल हुआ। “ यह जीत समाज की एकता और प्रगति की नई दिशा तय करेगी।जोधपुर महानगर के ऊर्जावान, विकास पुरुष सक्रिय महेंद्र बोहरा को लोकतांत्रिक परंपरा अनुसार चुनाव के माध्यम से भारी जीत दर्ज कर अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज पुष्कर के अध्यक्ष पद पर होने से समाज मे समर्पण भाव ओर नवाचार से प्रभावी जिम्मेवारी सौपी है। समाज को विश्वास है कि राष्ट्र अभ्युदय में सब को साथ लेकर समाज मे नव चेतना और देश को समर्थ विकास को नये आयाम स्थापित करेगे।
आयोजन पर वासुदेव अवस्थी,नरोत्तम लाल त्रिवेदी सहित विप्र कार्यकर्ताओं ने भी आतिशबाजी कर हर्ष के साथ एक दूसरे को श्रीमाली ब्राह्मण समाज की कुलदेवी आद्या शक्ति राज राजेश्वरी महालक्ष्मी को प्रसाद भोग लगाकर मिठाईयां खिलाकर के शुभकामनाएं ज्ञापित की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
