नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरदार @ यूनिटी मार्च कार्यक्रम के तहत जालोर में पोस्टर का हुआ विमोचन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सरदार @ यूनिटी मार्च कार्यक्रम के तहत जालोर में पोस्टर का हुआ विमोचन।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 5 नवम्बर। राष्ट्र के लौह पुरुष एवं भारत की एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा माई भारत द्वारा सरदार@यूनिटी मार्च कार्यक्रम 8 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोस्टर विमोचन वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जालोर में महाविद्यालय के प्राचार्य मनीष अखावत, एनएसएस जिला अधिकारी तथा अन्य प्राध्यापकों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए युवा वर्ग से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।इसी श्रृंखला में श्री राजेन्द्र सूरी कुन्दन जैन राजकीय महिला महाविद्यालय, जालोर में भी पोस्टर विमोचन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद इरफान, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी तथा अन्य सहायक प्राध्यापक मौजूद रहे।
इन कार्यक्रमों में माई भारत से एपीए अमित एवं खासाराम उपस्थित रहे तथा आगामी गतिविधियों, विशेषकर यूनिटी मार्च के संदेश को युवाओं तक पहुँचाने की अपील की।सरदार यूनिटी मार्च अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, गौरव, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को विकसित करना है। सरदार पटेल द्वारा अखंड भारत की परिकल्पना एवं उनके अद्वितीय योगदान को स्मरण करते हुए युवा शक्ति को राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बनने हेतु प्रेरित किया जाएगा।जिले के सभी युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह है कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान में शामिल होकर एकता एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!