नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला कलक्टर प्रदीप के. गांवडे ने राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएसएस) में सहयोग के लिए जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से की अपील। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिला कलक्टर प्रदीप के. गांवडे ने राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएसएस) में सहयोग के लिए जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से की अपील।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 6 नवम्बर। वर्तमान में राज्य में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएसएस) के 80वें दौर के अन्तर्गत जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में चयनित ग्राम एवं नगरीय खण्ड मे जनवरी, 2025 से दिसम्बर, 2025 तक सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। यह सर्वेक्षण कार्य आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय के अधीन जिला सांख्यिकी कार्यालय मे पदस्थापित कार्मिकों द्वारा सम्पादित किया जा रहा है।
सांख्यिकी कार्यालय के कार्मिक आपके पास सर्वे के लिए आते हैं और आपके गांव, शहर, परिवारों या व्यवसायों से जानकारी लेते हैं। आपकी दी गई हर जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहती है और इसका उपयोग केवल योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए होता है। आपकी निजता का पूरा ख्याल रखा जाता है।जिला कलक्टर ने जिले के सभी सरपंचों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, समाज के प्रबुद्धजनों, वेलफेयर सोसाइटीज और उद्यमी संगठनों से आग्रह किया कि आप आप अपने क्षेत्र में लोगों को एनएसएस सर्वेक्षणों (एनएसएस सर्वे) के महत्व के बारे में बताएं।उन्होनें अपील करते हुए कहा कि सांख्यिकी कार्यालय के कार्मिक जब आपके पास सर्वे के लिए आएं, उन्हें सही और पूरी जानकारी दें। ताकि संकलित सूचना का राष्ट्रीय योजनाओं के निर्माण एवं नीति-निर्धारण मे उपयोग किया जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!