नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गौशालाओं की समस्याओं को लेकर गौभक्तों ने सौंपा ज्ञापन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

गौशालाओं की समस्याओं को लेकर गौभक्तों ने सौंपा ज्ञापन।

😊 Please Share This News 😊

जालोर– जिले की गौशालाओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज गौभक्तों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। इससे पूर्व 3 नवम्बर 2025 को जयपुर में प्रदेश स्तरीय गोसेवा समिति की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि प्रदेशभर में संचालित गौशालाओं को सरकार द्वारा समय पर अनुदान सहायता राशि नहीं दी जा रही है। साथ ही कई गौशालाएं गोचर भूमि पर संचालित होने के कारण भुमि आवंटन के अभाव में अनुदान से वंचित हैं।इन समस्याओं को लेकर आज मलकेश्वर मठ में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें ज्ञापन तैयार कर जिला प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सरकार शीघ्र ही गौशालाओं को अनुदान राशि उपलब्ध करवाए और मूनि आवंटन से संबंधित बाधाओं का समाधान करे।गौभक्तों ने यह ज्ञापन केबिनेट मंत्री श्री जोगेश्वर गर्ग, सांसद श्री लुम्बाराम चौधरी, आहोर विधायक श्री छगनसिंह राजपुरोहित, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जसराज राजपुरोहित, जिला कलेक्टर जालोर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को सौंपा। सभी ने गौभक्तों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।इस मौके पर राजस्थान गोसेवा समिति के अध्यक्ष बद्रीदान नरपुरा के नेतृत्व में उपाध्यक्ष छनगलाल सुथार (मेंगलवा), जिला सचिव दिनेश कुमार पुरोहित, भूतेल गौशाला अध्यक्ष केसाराम देवासी, जाजुशन गौशाला अध्यक्ष भलाराम देवासी, पुनासा गौशाला व्यवस्थापक खंगारदास संत, मेंगलवा गौशाला उपाध्यक्ष मंगलसिंह दहिया, तालियाना गौशाला अध्यक्ष बगाराम चौधरी, भुण्डवा गौशाला प्रबंधक अमराराम देवासी, सायला गौशाला प्रबंधक महावीरचन्द जैन, खोखा गौशाला अध्यक्ष दनाराम जाट, पुनावास गौशाला उपाध्यक्ष आवडदान चारण, देता से छगनलाल सुथार सहित अनेक गौभक्त एवं गौशाला संचालक उपस्थित रहे.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!