नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला निर्वाचन अधिकारी ने सामतीपुरा में एसआईआर कार्यों का किया अवलोकन, परिगणना प्रपत्र भरने से संबंधित दी जानकारी। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सामतीपुरा में एसआईआर कार्यों का किया अवलोकन, परिगणना प्रपत्र भरने से संबंधित दी जानकारी।

😊 Please Share This News 😊

ईआरओ व एईआरओ ने फील्ड भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का लिया जायजा।
जालोर 11 नवम्बर। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 (एसआईआर) के अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर परिगणना प्रपत्र वितरण व संग्रहण करने का कार्य प्रारंभ किया गया है जो 4 दिसम्बर तक चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने सोमवार सायंकाल सामतीपुरा ग्राम में पहुँच मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से किया जा रहे संपर्क एवं इनुमेरेशन फॉर्म वितरण व संग्रहण कार्य का अवलोकन किया तथा समुचित दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं से तथा स्थानीय नागरिकों से एसआईआर को लेकर चर्चा की तथा एसआईआर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मतदाताओं व उपस्थित जनों से एसआईआर को लेकर बीएलओ से जानकारी प्राप्त करने, परिगणना प्रपत्र भर व नवीन फोटो चस्पा कर जमा करवाने तथा बीएलओ का सहयोग करने एवं एसआईआर के दौरान अधिकतम भागीदारी निभाने की अपील की।इस दौरान जालोर उपखण्ड अधिकारी मनोज चौधरी व निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।जिले के आहोर, जालोर, भीनमाल, सांचौर व रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण द्वारा संबंधित विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर एसआईआर गतिविधियों का अवलोकन कर बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!