जालोर में भाजपा का जिला स्तरीय महिला सम्मेलन,आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दोहराया
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर-भाजपा के “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत मंगलवार को जालोर में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सूजत विधायक शोभा चौहान, भाजपा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज्य पुरोहित, जिला महामंत्री गजेंद्र सिसोदिया, पूर्व जिला मंत्री पुखराज पुरोहित, और नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मनिर्भरता की भावना जागृत करना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के विजन को जन-जन तक पहुँचाना रहा।मुख्य वक्ता विधायक
शोभा चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है, उसमें महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं — चाहे कृषि हो, उद्योग हो या राजनीति। भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं जैसे उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, लाडली बहना योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ।”उन्होंने कहा कि अब समय है कि महिलाएं आत्मविश्वास के साथ स्वयं का उद्यम शुरू करें और दूसरों को भी रोजगार देने का कार्य करें।मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के बिना आत्मनिर्भर भारत की कल्पना नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, “महिलाएं सिर्फ घर की नहीं, अब देश की आर्थिक रीढ़ हैं। मोदी सरकार ने हर वर्ग की महिला तक योजनाओं का लाभ पहुँचाया है।”उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी करें।भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी ने कहा कि महिला मोर्चा हर गांव-ढाणी तक आत्मनिर्भर भारत का संदेश पहुंचा रहा है। “हमारी बहनें छोटे उद्योग, सिलाई-कढ़ाई, खाद्य प्रसंस्करण, और ऑनलाइन व्यवसाय के माध्यम से आर्थिक रूप से सक्षम बन रही हैं।”उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा आने वाले चुनावों में भी महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने का काम करेगा।भाजपा
जसराज पुरोहित ने कहा कि भाजपा सरकार के 10 वर्षों में महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। “महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं।”
उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन में भी महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ाई जा रही है।भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्र सिसोदिया ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान सिर्फ नारा नहीं, बल्कि भारत के भविष्य की दिशा है। उन्होंने कहा, “हमारी माताएं-बहनें जब आत्मनिर्भर होंगी, तब ही देश आत्मनिर्भर बन पाएगा।”
उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।पूर्व जिला मंत्री पुखराज पुरोहित पुखराज पुरोहित ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज की प्रगति का आधार है।
उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार ने महिलाओं के हित में जो योजनाएं शुरू की हैं, उनका लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुँचना चाहिए।”
नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी ने कहा कि आज का यह सम्मेलन यह साबित करता है कि
जालोर की महिलाएं अब सिर्फ दर्शक नहीं, बल्कि नेतृत्व करने वाली बन चुकी हैं।उन्होंने कहा कि संगठन का हर कार्यकर्ता आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर घर-घर पहुँचेगा।
कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने किया और अंत में राष्ट्रगान के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।इस दौरान जिला महामंत्री गायत्री गौड़, जिला मंत्री अंजु भट्ट जिला मंत्री गीता बारोट मेथी देवी,अंजना भट्ट,द्रौपदी भंडारी,गीता बारठ,रामबाई,अलका भट्ट,तुलसा अग्रवाल,तुलसा अग्रवाल,तुलसा अग्रवाल,रेखा मीणा,
रेखा मीणा,मेथी देवी,तरुणा,सीता माली,गायत्री गौड़ जिला महामंत्री,सुशीला सेन सहित कई जने मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
