नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कार्यशाला में एसआईआर प्रक्रिया के ऑनलाइन फॉर्म भरने से संबंधित दी जानकारी। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

कार्यशाला में एसआईआर प्रक्रिया के ऑनलाइन फॉर्म भरने से संबंधित दी जानकारी।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 13 नवम्बर। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कार्यालय के तकनीकी निदेशक लादेश कुमार शर्मा द्वारा कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, उपखण्ड, तहसील व कोष कार्यालयों के कर्मचारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एसआईआर फॉर्म को ऑनलाइन भरने से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा अपने स्तर पर ऑनलाइन एन्यूमरेशन फॉर्म फिल किए गए।
जिले में बीएलओ ने घर-घर जाकर अब तक 13 लाख से अधिक ईएफ फार्म किए वितरित।
जिले में मंगलवार 4 नवम्बर से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्र वितरण प्रारंभ हो गया है। जिले में अब तक दिन में 13 लाख 33 हजार 70 (87.52 प्रतिशत) गणना प्रपत्र बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर वितरित किए गए। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख 23 हजार 143 हैं, जिसमें से 87.52 प्रतिशत मतदाताओं को ईएफ फार्म का वितरण किया जा चुका हैं। बीएलओ 4 दिसम्बर तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्र(ईएफ) फॉर्म भरवाने के कार्य कर रहे हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गांवडे ने जिले के मतदाताओं से अपील की है कि हर योग्य मतदाता 4 दिसंबर तक अपनी एक नवीनतम रंगीन फोटो एवं आवश्यक सूचनाओं के साथ भरा हुआ गणना प्रपत्र अपने बीएलओ को जमा करा कर स्वच्छ एवं सही मतदाता सूची निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें एवं लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!