नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सायला उपखण्ड मुख्यालय पर सांसद खेलकूद महोत्सव 2025 का समापन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सायला उपखण्ड मुख्यालय पर सांसद खेलकूद महोत्सव 2025 का समापन।

😊 Please Share This News 😊

सायला-उपखण्ड मुख्यालय सायला में सांसद खेलकूद महोत्सव 2025 कलस्टर का समापन गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ। मंच संचलन श्यामसुंदर दवे ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य धीराराम चौधरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया।इस अवसर पर कलस्टर प्रभारी, पूर्व प्रधान रामप्रकाश चौधरी, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित, संयोजक नैनमल लखारा, सह-संयोजक रूपकिशोर अग्रवाल, मांगीलाल राजपुरोहित, मुकुंद दवे, विकास भंडारी, प्रवीण कुमार शर्मा, कृष्णा नंद, मेघ सिंह, सुरेश पवार, सुरेंद्र सिंह, सुरज्ञान कंवर, रितेश दवे, पत्रकार प्रियंक दवे व समस्त विद्यालय स्टाफ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।मुख्य अतिथि जालोर विधायक – जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देते हैं। इस ओर मुख्य सचेतक ने खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ शिक्षा और संस्कारों में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया।उपखण्ड अधिकारी सूरजभान बिश्नोई ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।खेल परिणामों में कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सायला टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। इस दौरान कुल 244 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। ओर 20 टीमों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल का परिचय दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!