नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मदरसों में कार्यक्रमों का हुआ आयोजन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मदरसों में कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 14 नवम्बर। राष्ट्रीय गीत ’’वंदे मातरम’’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एवं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत की ऐतिहासिक भूमिका के सम्मान में नागरिकों में देशभक्ति, एकता और आत्मनिर्भरता की भावना को पुनः जागृत करने के उद्देश्य से जिला जालोर के राजस्थान मदरसा बोर्ड, जयपुर से पंजीकृत मदरसों में सामूहिक रूप से ’वंदे मातरम’ का गायन, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियां का आयोजन किया गया साथ ही स्वच्छता एवं सेवा अभियान के तहत उपस्थित सभी लोगों एवं विद्यार्थियों द्वारा मदरसों एवं आस-पास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया।
समारोह में मदरसा शिक्षा अनुदेशकों एवं विद्यार्थियों ने वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका एवं वर्तमान में देशभक्ति, स्वदेशी, राष्ट्र गौरव एवं राष्ट्रीय एक्ता के बारे में बताया। विद्यार्थियों एवं मदरसा प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी का संकल्प लिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!