ओम कोठारी संस्थान में फ्रेशर्स फिएस्टा- 2025 का आयोजन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

स्क्रीन टाइम कम करके लक्ष्य केंद्रित कार्यों द्वारा सफलता सुनिश्चित– श्रीमती भावना शर्मा। कोटा । विद्यार्थी स्क्रीन टाइम कम करके अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें। स्क्रीन टाइम में कटौती के द्वारा विद्यार्थी अपने बहुमूल्य समय को शैक्षणिक व सामाजिक गतिविधियों में लगाकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यह बातें ओम कोठारी संस्थान में फ्रेशर्स फिएस्टा-2025 के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि महोदया एवं विशिष्ट अतिथियों ने कहीं। ओम कोठारी टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी फ्रेशर्स फिएस्टा- 2025 का आयोजन हुआ। सीनियर विद्यार्थियों ने शानदार पार्टी के माध्यम से अपने जूनियर्स का गर्म जोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार श्रीमती भावना शर्मा, विशिष्ट अतिथियों के रूप में कोटा यूनिवर्सिटी से स्टूडेंट वेलफेयर की डीन एवं केमिस्ट्री विभाग की हेड प्रोफेसर नीलू चौहान, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय से भूगोल के प्रोफेसर एवं पीटीईटी कोऑर्डिनेटर डॉ आलोक चौहान एवं कोटा विश्वविद्यालय कोटा के परीक्षा नियंत्रक डॉ प्रवीण भार्गव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संस्थान निदेशक डॉ अमित सिंह राठौड़, प्राचार्या डॉ स्नेह लता धर्मावत, एमबीए एचओडी श्री मोहित पंत, आईआईसी कोऑर्डिनेटर डॉ मीनल शाह जैन, एनएसएस कोऑर्डिनेटर श्री प्रतीक गुप्ता, व्याख्याता डॉ मुकेश मीणा, श्री श्याम सुंदर विजय एवं अन्य व्याख्याता और विद्यार्थी गण मौजूद रहे।फ्रेशर्स फिएस्टा का आरंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं निदेशक महोदय ने दीप प्रज्वलित करके किया। निदेशक डॉ अमित सिंह राठौड़ एवं प्राचार्या डॉ स्नेहलता धर्मावत द्वारा महाविद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण व स्मृति चिन्हों से स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्राचार्या द्वारा विशिष्ट अतिथियों के सम्मान में स्वागत उद्बोधन व विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए।महाविद्यालय प्रवक्ता प्रतीक गुप्ता के अनुसार इसके पश्चात महाविद्यालय के सीनियर छात्रों ने अपने जूनियर्स के स्वागत में एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां दी। समारोह में भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने हेतु विभिन्न नृत्य व गीत प्रस्तुत किए गए। सामाजिक संदेश देने वाली कविताएं भी प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती भावना शर्मा ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उनकी सफलता की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षकों पर समाज सुधार का अधिक दायित्व होता है। अतः सभी विद्यार्थियों को बुराइयों से दूर रहकर अपने लक्ष्य प्राप्त कर समाज की उन्नति हेतु कार्य करना चाहिए।विशिष्ट अतिथि डॉ प्रवीण भार्गव ने कहा कि ओम कोठारी कॉलेज से मैनेजमेंट के गुणों को सीखा जा सकता है। विद्यार्थी चाहे किसी भी संकाय से हों अपने जीवन में मैनेजमेंट के गुणों को उतार कर प्रगति पथ पर आगे बढ़ सकते हैं। प्रोफेसर आलोक चौहान ने विद्यार्थियों को लगन व निष्ठा के साथ आगे बढ़ने को कहा। साथ ही महाविद्यालय लाइफ को भी पॉजिटिविटी के साथ जीने की हिदायत दी। प्रोफ़ेसर नीलू चौहान ने इस अवसर पर विद्यार्थियों से कहा कि यही उम्र भविष्य बनाने की भी होती है व इसी उम्र में युवा अक्सर भटक भी जाते हैं अतः सभी को अपने लक्ष्य को ध्यान को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में दी गई प्रस्तुतियां श्रेष्ठ स्तर की थीं। यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट वेलफेयर की डीन होने के नाते उन्हें प्रतिभाओं की खोज में मदद मिली है और इन प्रतिभाओं को वह यूनिवर्सिटी स्तर पर आगे ले जाने में मदद करेंगी।संस्थान निदेशक डॉ अमित सिंह राठौड़ ने एक प्रेरक कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को संदेश दिया कि जो विद्यार्थी अपने समय का सदुपयोग करते हैं व मेहनत करते हैं वह सफलता प्राप्त करते हैं और जो महाविद्यालय के दिनों में मौज-मस्ती में समय व्यर्थ करते हैं उन्हें जिंदगी भर संघर्ष करना पड़ता है।
फ्रेशर फिएस्टा के दौरान नव प्रवेशित विद्यार्थियों हेतु मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी शानदार वेशभूषा के साथ-साथ अपनी बुद्धमिता का भी परिचय दिया। विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों से प्रश्न भी पूछे। इन सभी आधारों पर मिस्टर एवं मिस फ्रेशर का चुनाव किया गया।
विशिष्ट अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न कसौटियों पर परखने के बाद जीतने वाले विद्यार्थियों को मिस्टर एवं मिस फ्रेशर घोषित किया गया। बीएड से रितिक ने मिस्टर फ्रेशर और महिमा ने मिस फ्रेशर का खिताब अपने नाम किया। डीएलएड से तरुण को मिस्टर फ्रेशर एवं टीना को मिस फ्रेशर घोषित किया गया। विजेताओं को क्राउन पहनाकर एवं आकर्षक ट्रॉफियों से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सहभोज के साथ हुआ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
