जिला कलक्टर ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई नशामुक्ति की शपथ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 18 नवम्बर। जिले में नशामुक्त भारत अभियान की 5 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिलेभर में नशा मुक्ति की शपथ दिलाने के साथ ही व्याख्यान कार्यक्रम आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नशीली दवाओं की मांग से निपटने के लिए 15 अगस्त, 2020 से नशामुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) चलाया जा रहा है जिसके तहत नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयासों को सुदृढ करने के उद्देश्य से जिले के सरकारी विद्यालयों में नशामुक्ति की शपथ दिलाने सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
जिला कलक्टर ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ
नशा मुक्त भारत राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने अधिकारियों-कार्मिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक भगवानाराम चौधरी सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
राउमावि राजेन्द्र नगर जालोर में हुआ नशामुक्ति पर व्याख्यान कार्यक्रम।
नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र नगर में नशा मुक्ति पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
व्याख्यान कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक भगवानाराम चौधरी ने कहा कि नशे के खिलाफ चल रहे इस अभियान में युवा बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। युवाओं की एक छोटी सी पहल भी परिवार और समाज को नशे के दंश से बचा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि हम सबको इस अभियान से जुड़ना है और दूसरों को भी साथ जोड़ना है, तभी नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है।
उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों का प्रचार-प्रसार समाज व परिवार को जागरूकत करने की बात कही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।इस दौरान विद्यालय के शिक्षणक सहित स्कूली छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
