शत-प्रतिशत एसआईआर पूर्ण करने बीएलओ किशोर कुमार व जीवाराम का किया गया अभिनंदन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत जिले के भीनमाल विधानसभा क्षेत्र में भाग संख्या 163 में शत-प्रतिशत एसआईआर कार्य पूर्ण करने पर भीनमाल निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी मोहित कासनियां ने बीएलओ किशोर कुमार का माल्यार्पण व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इसी प्रकार जालोर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 9 के बीएलओ जीवाराम द्वारा शत-प्रतिशत परिगणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण व डिजिटाईजेशन करने पर एईआरओ द्वारा अभिनंदन किया गया।भीनमाल विधानसभा में भाग संख्या 163 के बीएलओ किशोर कुमार व जालोर विधानसभा के भाग संख्या 9 के बीएलओ जीवाराम द्वारा अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए एसआईआर कार्य के तहत परिगणना प्रपत्र का वितरण व संग्रहण सहित डिजिटाईजेशन कार्य निर्धारित समय से पूर्व शत-प्रतिशत पूर्ण किया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
