नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलक्टर ने छात्रों से संवाद कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित,राजकीय अम्बेडकर स्वच्छकार छात्रावास का किया अवलोकन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

कलक्टर ने छात्रों से संवाद कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित,राजकीय अम्बेडकर स्वच्छकार छात्रावास का किया अवलोकन

😊 Please Share This News 😊

जिला कलक्टर निशांत जैन एवं जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने शनिवार को मिशन संवाद के तहत राजकीय अम्बेडकर स्वच्छकार छात्रावास, एफसीआई गोदाम जालोर का अवलोकन कर आवासरत छात्रों से संवाद स्थापित कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।जिला कलक्टर निशांत जैन ने छात्रों से उनका परिचय लेकर उनकी शिक्षा, दिनचर्या व जीवन के लक्ष्य के बारे में जानकारी लेकर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रावास में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उनकी समस्याएँ जानी। उन्होंने कैरियर के विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी देते हुए बालकों से कैरियर के प्रति अभी से जागरूक होने की बात कही।जिला कलक्टर ने छात्रावास में आवास, भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, शैक्षिक उन्नयन एवं मिलने वाली सुविधाओ को लेकर संबंधित अधिकारियों व कार्मिकों को निर्देश दिए।गौरतलब है कि जिले में नवाचार मिशन संवाद के तहत जिले के आवासीय छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बालक-बालिकाओं से रूबरू होकर उनके भौतिक एवं सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं।इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुभाषचन्द्र मणि, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक अशोक विश्नोई, छात्रावास अधीक्षक लकमाराम सहित कार्मिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!