नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सचिव श्रीमती रचना शाह की अध्यक्षता में हिंदी पखवाड़ा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सचिव श्रीमती रचना शाह की अध्यक्षता में हिंदी पखवाड़ा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

😊 Please Share This News 😊

नई दिल्ली-श्रीमती रचना शाह,सचिव, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत, की अध्यक्षता में आज सिविल सेवा अधिकारी संस्थान, कस्तूरबा गांधी मार्ग नई दिल्ली में, हिंदी पखवाड़ा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।सचिव महोदया ने इस बात पर हर्ष व्यक्त किया कि तत्कालीन सचिव श्री वी. श्रीनिवास के नेतृत्व में विभाग ने हिंदी में कई आयाम स्थापित किए तथा अपनी उन्होंने स्वयं की निगरानी में हिंदी पखवाड़े का आयोजन करवाया जिसमें हिंदी टिप्पण और आलेखन, हिंदी कविता पाठ, श्रुत लेखन, प्रश्न मंच, टंकण तथा एक चित्र और एक कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 131 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस समारोह में, सचिव महोदया ने, पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जिसमें प्रमाण पत्र, शील्ड और “भारतीय भाषाएं और राजभाषा हिंदी- सह अस्तित्व की गाथा” पुस्तक भी शामिल थी। सचिव महोदया ने, डी ए आर पी जी में राजभाषा के प्रगामी प्रयोग की सराहना की और विभाग को दो बार राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्राप्त होने पर बधाई दी।वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान वंदे मातरम का सामूहिक गान भी किया गया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!