नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जयपुर पोलो सीजन 2025,द कश्मीर चैलेंज कप में टीम जयपुर रही विजेता। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जयपुर पोलो सीजन 2025,द कश्मीर चैलेंज कप में टीम जयपुर रही विजेता।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर, 23 नवंबर। जयपुर के राजस्थान पोलो क्लब ग्राउंड पर रविवार को द कश्मीर चैलेंज कप (06 गोल्स) का फाइनल मैच खेला गया। टीम जयपुर और टीम कानोता पोलो के बीच हुए इस रोमांचक मुकाबले में टीम जयपुर विजयी रही। टीम जयपुर ने टीम कानोता पोलो को 9-5 के बड़े अंतर से शिकस्त देकर कप अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर सारा ब्लेकली मुख्य अतिथि रहीं और उन्होंने विजेता टीम को कप प्रदान किया।विजेता टीम जयपुर से लांस वाटसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल किए। वहीं, हिज हाईनेस महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने टीम के लिए 4 गोल किए। टीम से खेलने वाले अन्य खिलाड़ियों में मिर्ज़ा मोहम्मद बेग और प्रणव कपूर भी शामिल थे। टीम कानोता पोलो से हूर अली ने 3 गोल किए। डीनो धनखड़ और अशोक चांदना ने 1-1 गोल किया। टीम से प्रताप सिंह कानोता भी खेले।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!