नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केन्द्रीय नोडल अधिकारी ने जल संरक्षण कार्यों का किया अवलोकन एवं कृषक समूह से की वार्ता। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

केन्द्रीय नोडल अधिकारी ने जल संरक्षण कार्यों का किया अवलोकन एवं कृषक समूह से की वार्ता।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 25 नवंबर। जल शक्ति अभियान-कैच द रेन 2025 की केंद्रीय नोडल अधिकारी एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार में निदेशक रंजिता रश्मि ने मंगलवार को जालोर जिले की ग्राम पंचायत नारणावास, भैंसवाड़ा व गुडा बालोतान में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.1 के अंतर्गत रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, भू-जल स्तर बढ़ाने हेतु जल अपवर्तन कार्य, चारागाह विकास कार्य व पौधरोपण कार्यों का अवलोकन किया।इस दौरान उन्होंने कृषक समूह से बातचीत करते हुए उनसे फीडबैक लिया तथा विभागीय अधिकारियो से मानसून पश्चात जल संरक्षण कार्यों एवं वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस मानसून सीजन में हुई अच्छी वर्षा उपरांत भूमिगत जल का स्तर बढ़ने के साथ ही क्षेत्र के किसानों व आमजन को पेयजल व सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।इस दौरान केन्द्रीय भू-जल ब्यूरो के वैज्ञानिक घनश्याम तिवारी, जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता विजेश कुमार बालेसा सहित अधिकारी-कार्मिक व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!