नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर टीना डाबी ने उत्कृष्ट कार्य करने पर 51 बीएलओ को सम्मानित किया। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर टीना डाबी ने उत्कृष्ट कार्य करने पर 51 बीएलओ को सम्मानित किया।

😊 Please Share This News 😊

बाड़मेर, 25 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर टीना डाबी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह के दौरान बाड़मेर जिले में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं सहयोगी कार्मिकों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने निर्धारित समय से पहले मतदाता मैपिंग और डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले बीएलओ वास्तव में सम्मान और बधाई के पात्र हैं। उन्होंने सभी बीएलओ को कार्य में तेजी लाने और समय सीमा से पूर्व लक्ष्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार एसआईआर-2026 और मतदाता सूची अद्यतन कार्य को निर्धारित समय से पहले पूरा करना आवश्यक है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित नहीं रहे। उन्होंने बीएलओ टीम की ईमानदारी, जिम्मेदारी और समयबद्धता से कार्य करने की सराहना करते हुए कहा कि जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रेरणा एवं प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया जा रहा है, जिससे टीम भावना को बढ़ावा मिलता है और कार्य के प्रति निष्ठा मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को राज्य स्तर पर भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने वाले 51 बीएलओ को सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, तहसीलदार सुनील कुमार समेत निर्वाचन शाखा के विभिन्न कार्मिक उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र से राकेश यादव, सुमेरसिंह, खान मोहम्मद, जिंदा खान, पूनमचंद, गोमाराम, चौहटन विधानसभा क्षेत्र से मेघाराम कारवास, भूराराम, रावतसिंह, पन्नाराम माडेचा, चौहटन विधानसभा क्षेत्र से जालाराम, विष्णाराम, किरताराम सियाग, जोगाराम, स्वरूपाराम, हुकमाराम, गुडामालानी से रामरतन साहु, देवाराम बुनकर, बुध्दराम, कोजराजसिंह, चन्द्रभान, जेहाराम, दयाराम, पप्पुराम, जगदीश कुमार, नारायणराम, पवन कुमार, ओमप्रकाश, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, हनुमान राम, उम्मेदाराम, मांगीलाल, कैलाश साध, कैलाश चन्द मीणा, शंकरलाल, हरजीराम, शिव विधानसभा क्षेत्र से हीरालाल, भीमाराग, जयवर्धन, हरि सोडा, धनी खान, अयुब खान, वासुदेव, गधु कुमार गुर्जर, प्रकाश दान, रमेश कुमार, जसवंत सिंह, योगेश शर्मा, करतार सिंह, मूलाराम जयपाल को सम्मानित किया गया।
-0-

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!