नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जल शक्ति अभियान-कैच द रेन 2025 के अंतर्गत पूर्ण किए गए जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जल शक्ति अभियान-कैच द रेन 2025 के अंतर्गत पूर्ण किए गए जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 26 नवम्बर। जल शक्ति अभियान-कैच द रेन 2025 की केंद्रीय नोडल अधिकारी एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार में निदेशक रंजिता रश्मि की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल शक्ति अभियान-कैच द रेन 2025 के तहत जालोर जिले में पूर्ण किए गए जल संरक्षण कार्यो की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान केंद्रीय नोडल अधिकारी रंजिता रश्मि ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से जिले में जल संचय-जन भागीदारी अभियान, नेशनल वॉटर मिशन, अमृत सरोवर 2.0 सहित विभिन्न प्रगतिरत जल संरक्षण कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले में संचालित हर घर जल-जल जीवन मिशन के अंतर्गत नर्मदा नहर परियोजना के एफआर, डीआर, ईआर एवं सीलु-जैसला-भाटकी प्रोजेक्ट की प्रगति देखी।
उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत जिला परिषद की तरफ से करवाए गए विभिन्न कार्यों-टांका निर्माण, फॉर्म पौंड निर्माण, रूफटॉप रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम कार्यों तथा जल संसाधन विभाग द्वारा सम्पादित करवाये जा रहे भैंसवाड़ा डाइवर्जन कार्य पर जानकारी लेने के साथ ही जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा की।
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के गावंडे, केन्द्रीय भू-जल ब्यूरो के वैज्ञानिक घनश्याम तिवारी, उप वन संरक्षक जयदेव सिंह चारण, जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिदंबरा परमार, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा, अधिशासी अभियंता लक्ष्मणसिंह सांदू, जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता विजेश कुमार बालेसा, सहायक वन संरक्षक भंवरसिंह सोढ़ा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!