नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस ओबीसी विभाग के पुनः जिलाध्यक्ष बने सीएल गहलोत, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

कांग्रेस ओबीसी विभाग के पुनः जिलाध्यक्ष बने सीएल गहलोत, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल– ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अनिल जयहिंद द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की कार्यकारिणी घोषित की गई । राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग ने जालोर जिले में संगठन को सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पुनः सीएल गहलोत को जालोर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन डॉ.अनिल जयहिंद ने पत्र जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति आस्था और समर्पण को देखते हुए सीएल गहलोत को यह जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएल गहलोत कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. अनिल जयहिंद और प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव के हाथों को मजबूत करेंगे। साथ ही वे पिछड़ा वर्ग के उत्थान और संगठन की मजबूती में अहम भूमिका निभाएंगे। उनके मनोनयन पर कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त किया है। सीएल गहलोत ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष बनने पर पूरे जिले एवं ओबीसी वर्ग में खुशी की लहर है । इस दौरान सीएल गहलोत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अनिल जयहिंद,ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव,पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,पूर्व जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर, अन्य पिछड़ा वर्ग स्टेट कोऑर्डिनेटर राजेन्द्र सैन, जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल सहित विभिन्न कांग्रेसी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। सीएल गहलोत ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी पर खरा उतरेंगे। सीएल गहलोत भीनमाल नगर पालिका में पूर्व मनोनीत पार्षद है। काफी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में जुड़े हुए हैं। समाज सेवा में भी सीएल गहलोत हमेशा अग्रणी रूप से रहते हैं। सीएल गहलोत के जिलाध्यक्ष बनने पर शुभचिंतकों व माली समाज के लोगों ने गहलोत को शुभकामनाएं दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!