नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला कलक्टर ने जालोर क्रय-विक्रय सहकारी समिति लि.जालोर का किया औचक निरीक्षण। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिला कलक्टर ने जालोर क्रय-विक्रय सहकारी समिति लि.जालोर का किया औचक निरीक्षण।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 4 दिसम्बर। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने खाद-उर्वरक की उपलब्धता के क्रम में जालोर शहर स्थित जालोर क्रय-विक्रय सहकारी समिति लि.जालोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाद-उर्वरक, बीज वितरण, स्टॉक प्रबन्धन और समिति के रिकॉर्ड संधारण की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र चौधरी ने जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे को अवगत करवाया कि क्षेत्र में यूरिया सहित खाद एवं उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। समिति में 655 बैग यूरिया स्टॅाक मे है एवं ईफको यूरिया बाडमेर रैक से समिति को आज ही 30.15 मै.टन.(670 बैग) आपूर्तित हुआ है एवं समिति द्वारा माह नवम्बर तक कुल 2737 बैग यूरिया किसानो को मांग अनुसार इस वर्ष उपलब्ध करवाया जा चुका है।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने मौके पर मौजूद किसानों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं, सुझावों एवं वर्तमान व्यवस्था से जुडे़ फीडबैक को भी जाना एवं किसानों को मांग अनुसार पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने समिति की कार्यप्रणाली की विशेष सराहना करते हुए कहा कि किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने की समिति की व्यवस्था सराहनीय है। उन्हांने कर्मचारियों की पारदर्शिता और व्यवस्थित कार्यशैली को भी सकारात्मक बताया। उन्होंने समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र चौधरी को निर्देश प्रदान किए कि किसानों की मांग अनुरूप खाद का पर्याप्त स्टॉक रखें एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं जारी रखें।इस दौरान सहकारिता विभाग से तकनीकी सहायक जमना मेघवाल, समिति कर्मचारी हितेश ढाका, विष्णु सोलंकी, मुकेश माली उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!