स्काउट गाइड का तीन दिवसीय सेवा शिविर जुंजानी में आयोजित।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जुंजानी/भीनमाल-स्थानीय भीनमाल के निकट पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुंजानी में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल के तत्वावधान में स्काउट गाइड परिवार की ओर से सेवा शिविर का आयोजन सवाई सिंह राठौड़, गजेंद्र देवासी ,निंबाराम चौधरी, शांतिलाल जीनगर प्राचार्य के निर्देशन में किया जा रहा है। शारदा माता के समक्ष समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर स्काउट प्रार्थना के साथ सेवा शिविर का प्रारंभ किया जाता है। कार्यक्रम में भारत स्काउट गाइड के जन संपर्क प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम में शांतिलाल जीनगर,राजेश जीनगर,उत्तम राज आचार्य,उत्तम सिंह राव,रायमल जाट,रेवत सिंह स्काउटर के सानिध्य में गजेंद्र देवासी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, निंबाराम चौधरी, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ स्काउटर के विशिष्ठ निर्देशन में कार्यक्रम हुआ।इस अवसर पर शांतिलाल जीनगर ने कहा कि मनुष्य जीवन में शिक्षा संस्कार राष्ट्र अभ्युदय में सहायक है, जो जीवन में श्रेष्ठता के लिए सुकृत कार्य विकास की प्रासंगिकता पर सविस्तार से अवगत कराया l रेवत सिंह स्काउटर ने बताया कि भारत स्काउट गाइड को राष्ट्र सेवा का अभिनव प्रकल्प बताया। राजेश कुमार ने कहा कि सरकार की मंशानुरूप जन कल्याण कारी योजना को जनता तक पहुंचाने की बात कही।उत्तम राज आचार्य ने कहा की 36 कौम मे राष्ट्र निर्माण, सामाजिक व सांस्कृतिक व समरसता प्रकल्प के तहत सामाजिक एकता बताया। डॉ घनश्याम व्यास ने कहा की स्काउट गाइड की अनुशासन की कार्य व्यवस्था भारत स्काउट गाइड का महत्व पूर्ण स्थान है।प्राचार्य अपने वक्तव्य में बताया कि संस्था द्वारा कई प्रकल्प के अवसर पर हुनर के लिए प्रकल्प, सांस्कृतिक कार्यक्रम एक आपस में भाई चारा प्रेम को प्रगाढ़ करता है व कार्यक्रम आयोजन पर स्वागत भाषण दिया।डॉ घनश्याम व्यास ने बताया कार्यक्रम में विद्यालय व जुंजानी के आसपास क्षेत्र के के बंधुवर इस समारोह कार्यक्रम में अन्य सहगामी प्रकल्पो के माध्यम से बढ़ चढ़ के अपनी सहभागिता प्रदत्त कर अपनी सेवाए ज्ञापित कर रहे हैं।पधाधिकारी गण रामावि जुंजानी ने स्काउट गाइड एक अनुपम पहल है । रेवत सिंह ने कहा की जो मानवीय जीवन में कौशल विकास, सदाचार, प्रेम, पर्यावरण चेतना, जल के अपव्यय की रोककर जल संरक्षण का संदेश एक राष्ट्र निर्माण एक अनुपम पहल है।
इस अवसर पर संस्था प्रधान के नेतृत्व में स्काउट गाइड के द्वारा पर्यावरण व स्वच्छता को लेकर विविध पोस्टर के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया तथा अंबाजी माता मंदिर परिसर में जगह जगह सफाई कर कचरा इकत्रिकरन कर कचरे का निस्तारण किया।
इस अवसर पर शांतिलाल जीनगर,राजेश कुमार,उत्तम राज आचार्य,रेवत सिंह,उत्तम सिंह राव,रायमल चौधरी सहित कई बालक बालिकाए उपस्थित रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
