राज्य सरकार कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करें- जिला कलक्टर
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 8 दिसंबर। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।बैठक में जिला कलक्टर ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य ज़िले में 10 दिसंबर से 25 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, इसी क्रम में विभिन्न विभागों के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम, जिला स्तरीय प्रदर्शनी, ग्रामीण एवं शहरी सेवा फॉलोअप शिविर, महिला सम्मेलन, किसान सम्मेलन तथा राज्य स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें -जिला कलक्टर
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बजट घोषणा वर्ष 2025-26 एवं बजट घोषणा वर्ष 2024-25 की क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें। उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत सरनाऊ में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, केशवना-जालोर में घुमंतु-अर्द्धघुमंतु समुदाय के बच्चों के लिए छात्रावास का निर्माण, सांचौर में एग्रो फूड पार्क, जिला मुख्यालय पर बालिका गृह निर्माण, 3 हजार से अधिक जनसंख्या वाले पंचायत मुख्यालयों पर अटल ज्ञान केंद्र के संबंध में बिंदुवार चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं को तय समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
संपर्क पोर्टल पर करें परिवेदनाओं का निस्तारण
जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं को विभागवार समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, सीएमएचओ डॉ. भेराराम जाणी, जिला रसद अधिकारी आलोक झरवाल, वन विभाग के एसीएफ भंवर सिंह सोढा, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक कपिल लुणा सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
