नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केन्द्रीय संचार ब्यूरो की ‘‘वंदे मातरम् की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार‘‘ व जनकल्याणकारी योजनाओ पर मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

केन्द्रीय संचार ब्यूरो की ‘‘वंदे मातरम् की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार‘‘ व जनकल्याणकारी योजनाओ पर मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 11 दिसंबर । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, सिरोही द्वारा जालोर स्टेडियम परिसर मे स्थित बहुउद्देशीय सेमिनार हॉल मे 11 से 12 दिसम्बर तक दो दिवसीय ‘‘वंदे मातरम् की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार‘‘ विषय पर आधारित मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला कलक्टर डॉं. प्रदीप के गावंडे ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं वंदे मातरम 150 वर्ष से संबंधित विभिन्न पैनलों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर डॉं0 प्रदीप के गावंडे ने कहा कि जालोर के आमजन को इस प्रदर्शनी का अधिक से अधिक अवलोकन कर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष दीप सिंह धनानी व बलवंत सिंह तुरा ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कहा कि प्रदर्शनी आमजन के लिए बहुत उपयोगी है इस प्रदर्शनी मे एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक अशोक कुमार ने प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, वन स्टॉंप सेन्टर के बारे मे जानकारी प्रदान की। उन्होने कहा कि वर्तमान केंद्र व राज्य सरकारें महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं, जिससे देश में महिलाओं की स्थिति बेहतर और सुदृढ़ हो रही है। सहायक डाक अधीक्षक महेन्द्र आसीवाल ने सुकन्या समृद्वि योजना, पीएलआई, इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक, आरडी इत्यादि योजनाओ के बारे मे जानकारी प्रदान की। डाक विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर प्रचार सामग्री वितरण कर योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है तथा आधार अपडेशन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। जिला अग्रणी बैंक के सहायक प्रबंधक अर्जुन परिहार ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जनधन खाता योजना, कुसुम योजना के बारे मे जानकारी प्रदान की। उन्होंने वित्तीय साक्षरता के अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे मे जानकारी प्रदान की। चिकित्साधिकारी डॉ डायाराम ने आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय टीकाकरण, एनीमिया मुक्त भारत के बारे मे जानकारी दी। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सिरोही के प्रभारी अधिकारी फूलचंद गहलोत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदर्शनी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने वंदे मातरम 150 वर्ष, चार श्रम संहिताएं, जीएसटी सुधार 2.0 के बारे मे जानकारी दी। केन्द्रीय संचार ब्यूरो, डूंगरपुर के प्रभारी अधिकारी नरेश कुमार बैरवा ने अमृत भारत स्टेशन, राष्ट्र प्रथम राष्ट्रीय सुरक्षा, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के बारे मे जानकारी दी।
प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र
प्रदर्शनी के दौरान जन-कल्याणकारी योजना आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान लोक कला मण्डल, बाडमेर द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सबका साथ हो, सबका विकास हो, मन मे विश्वास हो गीत के माध्यम से सरकारी योजनाओं का संदेश दिया। प्रदर्शनी स्थल पर डाक विभाग, बैंक व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा स्टॉल लगाई गई। प्रदर्शनी के प्रथम दिवस मे विधा भारती, सुबोध, ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय के विद्यार्थियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण व शहरी पुरुष व महिलाओं ने अवलोकन किया। इस मौके पर सहायक कृषि अधिकारी ओमाराम सोनेल, कृषि पर्यवेक्षक हरिराम गुर्जर, चिकित्साधिकारी अजय विश्नोई, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय सहायक नरेश सिंह, पुष्पेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!