नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 26वां जोधपुर पोलो-2025,लो गोल (आऊट आफ दी हैट) टूर्नामेंट मेयो काॅलेज ने सरदार समंद को दो गोल के अन्तर से हराया। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

26वां जोधपुर पोलो-2025,लो गोल (आऊट आफ दी हैट) टूर्नामेंट मेयो काॅलेज ने सरदार समंद को दो गोल के अन्तर से हराया।

😊 Please Share This News 😊

मेयो काॅलेज के निखिलेन्द्र सिंह ने अकेले किए चारों गोल।
जोधपुर, 12 दिसम्बर। जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोट्र्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह जी एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 में  गुरुवार 11 दिसम्बर को लो गोल (आऊट आफ
दी हैट) टूर्नामेंट के दूसरे दिन दोपहर 3.30 बजे पूल ‘बी‘ की टीमों के बीच खेले गये इस मैच में मेयो काॅलेज टीम ने सरदार समंद टीम को दो के मुकाबले चार गोल कर दो गोल के अन्तर से हरा दिया। मेयो काॅलेज की तरह से चारों गोल टीम के निखिलेन्द्र सिंह ने जबकि सरदार समंद टीम की ओर से दोनों गोल टीम के मयूरध्वज सिंह तलाबगांव ने थर्टी यार्ड पेनल्टी स्ट्राॅक से किए। मैच के दौरान जोधपुर पोलो के संरक्षक महाराजा गजसिंह जी तथा राजमाता कृष्णा कुमारी गल्र्स स्कूल के बच्चों सहित अनेक पोलो प्रेमी मैदान में उपस्थित थे। मैच से पूर्व व मैच के मध्य मैदान में उपस्थित नाइन प्लेयड आर्मी पाईप वन मद्रास इंफ्रैन्ट्री बैण्ड ने सुमधुर धुनों से उपस्थित दर्षकों को का मनोरंजन किया।जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि तीन चक्कर के इस मैच में विजेता मेयो काॅलेज की ओर से निखिलेन्द्र सिंह ने पहले व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल व दूसरे चक्कर में दो गोल किए। मुकाबले में सरदार समंद टीम की ओर से खेलते हुए टीम क मयूरध्वज सिंह तलाबगांव ने दूसरे दूसरे चक्कर में दो गोल किए। मैच के अम्पायर योगेष्वर सिंह थे। मैच की काॅमेन्ट्री अंकुर मिश्रा व आस्ट्रेलिया के डेविड विण्डसर ने की।
गुरूवार 3.30 बजे मेयो काॅलेज व सरदार समंद के बीच खेला जायेगा अगला मैच-
शुक्रवार 12 दिसम्बर को लो गोल (आऊट आफ दी हैट) टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल बालसमंद व सरदार समंद के बीच दोपहर 2.30 बजे व दूसरा सेमीफाइनल महरानगढ़ व मेयो काॅलेज के मध्य दोपहर 3.30 बजे खेला जायगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!