प्रतीक स्पेशल स्कूल के द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य पर “उड़ान 2025” कार्यक्रम आयोजित किया।.
|
😊 Please Share This News 😊
|

नोएडा-दिनाँक 7 दिसम्बर को प्रतीक स्पेशल स्कूल के द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर “उड़ान 2025 …आसमान सबका है” हृदयस्पर्शी कार्यक्रम का आयोजन अभिनन्दन वाटिका मुंडका में किया गया।कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों की प्रतिभाओं ने पूरे सभागार को भावनाओं और उत्साह से भर दिया।कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुआ। दिव्यांग बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ—नृत्य, संगीत और पेंटिंग —के माध्यम से देते हुए यह संदेश दिया कि दिव्यांगता कोई कमी नहीं, बल्कि अदम्य साहस और संकल्प की पहचान है।मुख्य अतिथियों ने बच्चों के साहस और प्रतिभा को सराहते हुए कहा कि समाज तभी पूर्ण बनता है, जब हर व्यक्ति को समान अवसर मिले। विद्यालय की संस्थापिका रीटा सक्सेना ने अपने उद्बोधन में भवन निर्माण के लिए सहयोग की अपील की और बताया कि—
“इस नए भवन में हमारा हर बच्चा सुरक्षित, सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अपने सपनों को पंख देगा।”कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों (volunteers) और विशिष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। दिव्यांग होते हुए भी अतिविशिष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को ब्रेव हार्ट एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया विशेष आकर्षण रहा बच्चों द्वारा तैयार की गई ड्राइंग व पेंटिंग जिसने आगन्तुकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम का समापन सभी दिव्यांग बच्चों की रैंप वॉक के साथ हुआ। हर एक दिव्यांग की वॉक मे एक विशेष सन्देश था। उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रतीक परिवार के इस सार्थक प्रयास की सराहना की और दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील समाज के निर्माण का संकल्प लिया।इस अवसर प्रतीक परिवार के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस- हम सबको यह याद दिलाने का दिन है कि
दिव्यांगता कमजोरी नहीं,
एक अलग तरह की क्षमता है; बस हमें उसे पहचानने और सहारा देने की देर है। इस अवसर पर
मुख्यातिथि के रूप में स्टेट प्रेसिडेंट आम आदमी पार्टी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद शिक्षाविद व समाजसेवी डॉ सुशील गुप्ता की उपस्थिति रही पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुप्रसिद्ध समाजसेवी सुनील लाकड़ा , पंजाबी गायिका एस्ट्रोलॉजर व समाजसेवी अर्पिता बन्सल, सुभाष जिंदल ,
सुभाष अग्रवाल जी लायन गौरव गुप्ता सुप्रसिद्ध समाजसेवी राजेंद्र कत्याल ,गौरव अग्रवाल ,विनय टंडन लायन अनुज राजवंशी ,वेद प्रकाश मलिक,डॉ पवन कुमार यादव ,अशोक गक्खड़ जी,अभिनन्दन वाटिका के चेयरपर्सन अविनाश बन्सल जी , डॉ विजय आनंद गुप्ता विद्यार्थी एडवोकेट कपिल चावला ,
राष्ट्रीय सेवा प्रचारक डॉ अनीता गुप्ता व प्रतीक संगिनी समूह की सभी टीम रजनी गोयल ,शशि आंनद ,उमेश श्रीवास्तव ,मीनाक्षी गर्ग सुशीला अग्रवाल ,पुष्पा गुप्ता ,बेल जैन,रुचि अग्रवाल, नीरू वर्मा व अन्य गणमान्य समाजसेवी उपस्थित रहे।
प्रतीक परिवार की समस्त कार्यकारिणी राजकुमार सपड़ा ,संजीव कुमार सक्सेना , मोहित कुमार ,ज्योति यादव ,मेघना सक्सेना व कबीर सक्सेना ,प्राशी भी उपस्थित रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
