आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाएं- मुख्य कार्यकारी अधिकारी
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 12 दिसंबर। आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन हेतु ज़िला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ज़िला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा की अध्यक्षता में शुक्रवार को ज़िला परिषद सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा ने कहा कि विभागीय अधिकारी ज़िलें के में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वस्थ्य जीवन शैली को अपनाने हेतु प्रयास करें तथा आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु ग्रामीण क्षेत्रो में जन-जागरूकता शिविरों का आयोजन करें जिसमें योग, आयुर्वेद औषधियों के गुण एवं पारम्परिक चिकित्सा पद्धति के बारे में बताएं।आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक भवानी सिंह ने बताया कि आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम भेटाला, सामतीपुरा, निम्बलाना, मैत्रीवाड़ा, टांपी में स्तिथ आयुर्वेद औषाधलयों में विभाग से संबंधित चिकित्सा सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा हैं।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भेराराम विश्नोई, आरसीएचओ डॉ. राजकुमार बाजिया, सहायक वन संरक्षक भंवरसिंह सोढ़ा, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. असीम परिहार, जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक मुनेश कुमार मीना,
पीएचईडी के अधिशासी अभियंता राजकुमार सहित विभागीय अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
