नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 12वें राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-​​रिफ 2026 की दूसरी सूची घोषित – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

12वें राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-​​रिफ 2026 की दूसरी सूची घोषित

Featured Video Play Icon
😊 Please Share This News 😊

रिफ 2026 की ​आधिकारिक चयन की ​दूसरी सूची में 15 फिल्में चयनित​, कुल अभी तक रिफ प्रतियोगिता अनुभाग में 40 फिल्मो का चयन।
बंगाली फीचर फिल्म “बिनोदिनी एकटी नटिर उपाख्यान (​ बिनोदिनी अ टेल ऑफ़ अ थिएटर थेस्पियन) जिसमें रूकमिणी मैत्रा, राहुल बोस और चंदन रॉय सान्याल मुख्य भूमिकाओं में हैं, रिफ 2026 में ​होगा प्रदर्शन। 
मलयालम डाक्यूमेंट्री “​ द मैन हू हर्ल्स न्यूज़​ ” जिसका निर्देशन और निर्माण ​अनंत महादेवन द्वारा किया गया है, रिफ 2026 में​ चयन। 
राजस्थानी​ शॉर्ट फिल्म “​ रू ब​ रू (फ़ेस टू फ़ेस)​ ” ​ एवं राजस्थानी फीचर फिल्म “​ बैरण​ ” ​का रिफ 2026 में ​होगा प्रदर्शन।                                                              जोधपुर– 12 दिसंबर 2025: फेडरेशन ऑफ फिल्म सोसाइटीज ऑफ इंडिया (FFSI) नॉर्थ रीजन द्वारा मान्यता प्राप्त राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (RIFF) का 12वां संस्करण 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक मिराज सिनेमा, ब्लूसिटी मॉल, सर्किट हाउस रोड, जोधपुर, राजस्थान​, भारत में आयोजित किया जाएगा। ​इस वर्ष ​भी ​​रिफ 2026 ​को ​राजस्थान पर्यटन ​विभाग , राजस्थान सरकार का सहयोग​ प्राप्त हुआ है , ​रिफ- 2026 का थीम है “​ सिनेमास्थान – आपका लेंस, हमारा राजस्थान​ “। यह आयोजन राजस्थान में सिनेमा को प्रोत्साहित करने में रिफ की सफल यात्रा के एक दशक को भी चिह्नित करेगा।12वें राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ​- ​रिफ 2026 की दूसरी सूची आज जारी की गई, जिसमें 15 फिल्मों को ​आधिकारिक रूप से RIFF प्रतियोगिता अनुभाग में चुना गया है, जिनमें 6 फीचर फिल्में और 9 नॉन-फीचर फिल्में शामिल हैं।​ इस तरह अभी तक कुल 40 फिल्मो का आधिकारिक रूप से RIFF ​प्रतियोगिता अनुभाग में ​आधिकारिक चयन​ हुआ है।

​ दूसरी सूची में​ फीचर फिल्म श्रेणी में चयनित फिल्में​ :

बंगाली रीजनल फीचर फिल्म “नो मास नो दिन एबोंग अंतहीन (साइलेंस ऑफ़ द वूम्ब)” निर्देशक सौमदीप घोष चौधरी, निर्माता महुआ घोष; मलयालम रीजनल फीचर फिल्म “निझल व्यापरिकल (द मर्चेंट ऑफ़ शैडो)” निर्देशक शाजू वलप्पन, निर्माता शाजू वलप्पन; मलयालम रीजनल फीचर फिल्म “स्वालिह” निर्देशक सिद्दीक पारवूर, निर्माता शाजू वलप्पन; बंगाली फीचर फिल्म “बिनोदिनी एकटी नटिर उपाख्यान (बिनोदिनी अ टेल ऑफ़ अ थिएटर थेस्पियन)” निर्देशक राम कमल मुखर्जी, निर्माता प्रतीक चक्रवर्ती; ​राजस्थानी फीचर फिल्म “बैरण” निर्देशक जी. नटराज, निर्माता बेनी प्रसाद गुर्जर एवं अजय नटराज; अंतरराष्ट्रीय फिल्म “​ ऐन ऑर्डिनरी कपल टू प्वॉइंट ज़ीरो” निर्देशक जय गियानुकोस, सुसान बार्न्स, निर्माता जैक्लिन ऐन सूरी।

दूसरी सूची में​ नॉन-फीचर फिल्म श्रेणी में चयनित फिल्में:

हिंदी-उर्दू म्यूज़िक वीडियो एल्बम “मुन्तज़िर (द वन हू अवेट्स)” निर्देशक ओजस्वी शर्मा, निर्माता रेनूका सलवान और ओजस्वी शर्मा, संगीत: नवजोत सियां; गायक: जतिन सलवान; पंजाबी-अंग्रेज़ी स्टूडेंट डॉक्यूमेंट्री “द बर्डसॉन्ग” निर्देशक आरना वोहरा, सुचेता फुले, निर्माता अनु वोहरा, वैभव वोहरा, शेली; अंतरराष्ट्रीय इतालवी लघु फिल्म “​ सोट्टो ला पेल्ले – अंडर द स्किन” निर्देशक आंद्रिया ओत्तो लोंगी, निर्माता आंद्रिया ओत्तो लोंगी एवं जोनाथन व्हिटेकर; हिंदी स्टूडेंट शॉर्ट फिल्म “काली” निर्देशक करण वेंकट, निर्माता शिवप्रसाद तुम्मला, अनुप कदम और MIT-SFT; राजस्थानी स्टूडेंट शॉर्ट फिल्म “रैट्ट्रैप” निर्देशक सुधांशु मोहन, निर्माता वेणु लता; राजस्थानी लघु फिल्म “रू ब रू (फ़ेस टू फ़ेस)” निर्देशक कपिल​ तँवर , निर्माता अंविता गुप्ता और अनीता गुर्नानी; स्टूडेंट राजस्थानी–हिंदी–अंग्रेज़ी एनिमेशन फिल्म “खट्टो-मीठो (सॉर ऐंड स्वीट) ” निर्देशक/निर्माता हर्षा जैन; मलयालम-अंग्रेज़ी डॉक्यूमेंट्री “द मैन हू हर्ल्स न्यूज़” निर्देशक/निर्माता आनंद महादेवन; हिंदी म्यूज़िक वीडियो एल्बम “योलो जीलो” निर्देशक आदत्त एम. पी., निर्माता धनुष राशिनकर एवं आदत्त एम. पी., संगीत प्रथाप एस, गायक जावेद अली।रिफ फिल्म क्लब के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं RIFF के फ़ाउंडर, सीईओ एवं फेस्टिवल डायरेक्टर श्री सोमेंद्र हर्ष ने कहा,“​ इस वर्ष RIFF के 12वें संस्करण के लिए ​राजस्थान पर्यटन ​विभाग , राजस्थान सरकार का सहयोग​ प्राप्त हुआ है एवं मिराज सिनेमाज़ ने वेन्यू और मल्टीप्लेक्स पार्टनर के रूप में सहभागिता की है। 12वें राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का उद्घाटन समारोह 31 जनवरी 2026 को मिराज सिनेमाज़, ब्लू सिटी मॉल, सर्किट हाउस रोड, जोधपुर में आयोजित होगा। इसके बाद फिल्म स्क्रीनिंग, ओपन फ़ोरम, टॉक शो, वर्कशॉप, एग्ज़िबिशन, व्यूइंग रूम – ब्लैक बॉक्स इन ​​रिफ फिल्म मार्केट और कई अन्य कार्यक्रम 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। RIFF की भव्य क्लोज़िंग सेरेमनी और ​​रिफ अवॉर्ड नाइट​-2026, 4 फरवरी 2026 को जयपोल, मेहरानगढ़ फोर्ट एवं चौकेलाओ महल टैरेस, जोधपुर में मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित होगी।”12वें राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ​- ​​रिफ 2026 के लिए शॉर्ट, डॉक्यूमेंट्री, एनिमेशन, म्यूज़िक वीडियो एल्बम, ​वर्टिकल फिल्म्स , वेब सीरीज़, ऐड ​फिल्म्स , फीचर ​फिल्म्स , रीजनल ​फिल्म्स , राजस्थानी ​फिल्म्स और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित हैं। फिल्में www.riffjaipur.org और FilmFreeWay के माध्यम से जमा की जा सकती हैं। फिल्मों को जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!