नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 26वां जोधपुर पोलो-2025,उम्मेद भवन पैलेस ने सरदार समंद को व सबमरीन ने मेयो कॉलेज को हराते हुए फाइनल में किया प्रवेश – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

26वां जोधपुर पोलो-2025,उम्मेद भवन पैलेस ने सरदार समंद को व सबमरीन ने मेयो कॉलेज को हराते हुए फाइनल में किया प्रवेश

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर, 16 दिसम्बर। जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह जी एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेेें मंगलवार 16 दिसम्बर को उम्मेद भवन पैलेस (4 गोल) टूर्नामेंट के सेमीफाइनल उम्मेद भवन पैलेस व सरदार समन्द व सबमरीन व मेयो कॉलेज टीमों के बीच खेले गये।पहले मैच में उम्मेद भवन पैलेस टीम ने सरदार समन्द को ढ़ाई के मुकाबले नौ गोल कर साढ़े छह गोल के अन्तर से व दूसरे मैच में सबमरीन टीम ने मेयो कॉलेज को साढ़े पांच के मुकाबले छह गोल कर आधे गोल के अन्तर से हराते हुए फाइनल में प्रवेष किया। टूर्नामेंट का फाइनल बुधवार को दोपहर 3.00 बजे उम्मेद भवन पैलेस व सबमरीन टीमों के बीच खेला जायेगा।जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि पहले सेमीफाइनल में उम्मेद भवन पैलेस टीम की ओर से खेलते हुए टीम के योगेष्वर सिंह भांवरी ने पहले चक्कर में एक गोल व दूसरे चक्कर में लगातार तीन गोल, साथी खिलाड़ी धनन्जयसिंह राठौड़ ने भी दूसरे चक्कर में लगातार तीन गोल व यषोवर्धनसिंह सिसोदिया ने तीसरे चक्कर में दो गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मुकाबले में डेढ़ गोल की बढ़त के साथ खेलते हुए सरदार समंद टीम के प्राक्रम सिंह आउवा ने पहले चक्कर में एकमात्र गोल किया। उन्होंने बताया कि दूसरे सेमीफाइनल में मैदान में उपस्थित पोलो प्रेमियों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में जीत का अन्तर मात्र आधे गोल का ही रहा। सबमरीन टीम के तीन हैण्डीकेप खिलाड़ी नवीन सिंह ने शानदार प्रदर्षन करते चार गोल किए। नवीन सिंह ने दूसरे चक्कर में एक व तीसरे चक्कर में लगातार तीन गोल कर टीम को फाइनल में प्रवेष कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। साथी खिलाड़ी सीपीओ षिवम ने भी दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल किया। मुकाबले में आधे गोल की शुरुआती बढ़त के साथ खेलने उतरी मेयो कॉलेज टीम के निखिलेन्द्र सिंह ने भी कड़ी टक्कर देते हुए चार गोल किए। निखिलेन्द्र ने पहले व दूसरे चक्कर में दो-दो गोल किए। साथी खिलाड़ी षिवांष सिंह शक्तावत ने पहले चक्कर में एक गोल किया। पहले मैच के अम्पायर नवीन सिंह व दूसरे मैच के अम्पायर धनन्जय सिंह राठौड़ थे। मैच की कॉमेन्ट्री इन्द्रजीत सिंह नाथावत, षिवांष सिंह शक्तावत व प्राक्रम सिंह आउवा ने संयुक्त रूप से की।
बुधवार को खेला जाएगा टूर्नामेंट का फाइनल-
बुधवार 17 दिसम्बर को उम्मेद भवन पैलेस कप (4 गोल) टूर्नामेंट का फाइनल दोपहर 3.00 बजे उम्मेद भवन पैलेस व सबमरीन टीमों के बीच खेला जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!