राज्य सरकार के कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ पर नगर परिषद सभागार में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी शुरू
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर, 16 दिसम्बर। वर्तमान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर ‘‘2 साल : नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान‘‘ कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे सहित अन्य अतिथियों ने आयोजित प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया।नगर परिषद सभागार जालोर में आयोजित प्रदर्शनी में वर्तमान सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों को आकर्षक रंगीन चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। जिले में हुए विभिन्न निर्माण व विकास कार्यों के अलावा विभिन्न कार्यक्रमों को प्रमुखता से दिखाया गया है।प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान अतिथियों ने आकर्षक प्रदर्शनी को लेकर जिला प्रशासन की टीम की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी और पुस्तिका में राज्य सरकार के दो वर्षों के विकास कार्यों को बहुत ही अच्छे ढ़ंग से प्रदर्शित किया गया है।इस अवसर पर नगर परिषद के आयुक्त दिलीप माथुर,
गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, अम्बालाल व्यास, महेश भट्ट, दिनेश बारोट, नाथू सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के कार्मिक एवं अधिकारी व शहरवासी उपस्थित रहे।
आमजन 18 दिसम्बर तक प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक प्रदर्शनी का कर सकेंगे अवलोकन
प्रदर्शनी से आमजन को सरकार के कल्याणकारी फैसलों, कार्यक्रमों, नीतियों और योजनाओं की जानकारी मिल रही है। यह जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी 18 दिसम्बर तक आयोजित होगी, जिसमें आमजन प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक विजिट कर सकेंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
