26वां जोधपुर पोलो-2025,महाराजा गजसिंह व महाराजा देव्रत सिंह सिरोही मैदान में रहे उपस्थित
|
😊 Please Share This News 😊
|

जोधपुर, 17 दिसम्बर। जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट,
जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह जी एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेेें बुधवार 16 दिसम्बर को उम्मेद भवन पैलेस (4 गोल) टूर्नामेंट का फाइनल उम्मेद भवन पैलेस व सबमरीन टीमों के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के बेहतरीन प्रदर्षन के कारण मैदान में उपस्थित पोलो प्रेमियों को बेहद की रोमांचक कांटे का मुकाबला देखने को मिला। उम्मेद भवन पैलेस टीम ने सबमरीन टीम को आठ के मुकाबले साढ़े दस गोल कर ढ़ाई गोल के अन्तर से हराते हुए कप जीत लिया। मैच के दौरान जोधपुर पोलो के संरक्षक एच.एच. महाराजा गजसिंह जी व मुख्य अतिथि के रूप महाराजा देव्रतसिंह सिरोही मैदान में उपस्थित थे जिन्होंने मैच के आरम्भ में गेंद फेंककर खेल शुरु करवाया व मैच समाप्ति पर महाराजा गजसिंह जी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ियों को कप व ट्रॉफियां प्रदान की। मैदान में उपस्थित मेहरानगढ़ बैण्ड व नाइन प्लेयड आर्मी पाईप वन मद्रास इंफ्रैन्ट्री बैण्ड ने सुमधुर धुनों से उपस्थित दर्षकों को का मनोरंजन किया।जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि आधे गोल की शुरुआती बढ़त के साथ खेलते हुए उम्मेद भवन पैलेस टीम के योगेष्वर सिंह भांवरी ने सदाबहार प्रदर्षन दोहराते हुए कुल आठ गोल कर मैच को काफी रोचक बना दिया।
योगेष्वर सिंह ने पहले चक्कर में तीन गोल, दूसरे व चौथे चक्कर में दो-दो गोल व तीसरे चक्कर में एक गोल किया। साथी खिलाड़ी धनन्जय सिंह राठौड़ ने चौथे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में सबमरीन टीम के तीन हैण्डीकेप के खिलाड़ी नवीन सिंह ने भी कड़ी टक्कर देते हुए पांच गोल किये।
नवीन ने पहले व दूसरे चक्कर में दो-दो गोल व तीसरे चक्कर में एक गोल, साथी खिलाड़ी सीपीओ षिवम ने पहले, दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल किया। यह टीम चौथे चक्कर में कोई गोल नही ंकर पायी। मैच के अम्पायर नवीन सिंह व दूसरे मैच के अम्पायर निखिलेन्द्रसिंह थे। मैच की अंकुर मिश्रा व ऑस्ट्रेलिया के डेविड विण्डसर ने संयुक्त रूप से की।
गुरुवार को ब्रिटिष पोलो डे-
गुरुवार 18 दिसम्बर को ब्रिटिष पोलो डे के तहत दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच प्रातः 10.30 बजे व दूसरा मैच प्रातः 11.30 बजे खेला जायेगा। मैदान में उपस्थित पोलो प्रेमियों को ब्रिटिष पोलो टीम के साथ जोधपुर की टीम के साथ रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
