नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने चेन्नई में पहला विश्व कप जीतने के बाद भारतीय स्क्वैश टीम को सम्मानित किया – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने चेन्नई में पहला विश्व कप जीतने के बाद भारतीय स्क्वैश टीम को सम्मानित किया

😊 Please Share This News 😊
नई दिल्ली-केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को ऐतिहासिक विश्व  कप जीतने वाली भारतीय स्क्वैश टीम को सम्मानित किया।जोशना चिनप्पा, अभय सिंह, वेलवन सेंथिलकुमार और अनाहत सिंह की मिश्रित टीम ने पिछले शनिवार को चेन्नई में इतिहास रच दिया।इस जीत के साथ भारत ने अपना पहला स्क्वैश विश्व कप खिताब जीता और 2023 संस्करण  में मिले कांस्य पदक से बेहतर प्रदर्शन किया।भारत ने टूर्नामेंट के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त हांगकांग को 3-0 से हराया और स्क्वैश विश्व कप जीतने वाला चौथा देश बन गया तथा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड एवं मिस्र जैसे विजेता  देशों की सूची में शामिल हो गया।खिलाड़ियों को बधाई देते हुए, डॉ. मांडविया ने कहा कि यह “भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का क्षण” है।उन्होंने कहा, “भारत खेल के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। एक के बाद एक, हम नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। हमारी महिला क्रिकेट टीम ने भी हाल ही में विश्व कप जीता है।”माननीय मंत्री ने आगे कहा, “हमारी स्क्वैश टीम का अपनी धरती पर विश्व कप जीतना बहुत गर्व का क्षण है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा। मुझे खुशी है कि खेल के क्षेत्र में हुआ यह विकास देश के गौरव में और भी वृद्धि करेगा।”भारत के शीर्ष स्क्वैश खिलाड़ियों को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत प्राप्त समर्थन से भी लाभ हुआ है। इस स्कीम ने लगातार बेहतर प्रदर्शन से संबंधित सुझावों, अंतरराष्ट्रीय अनुभव और विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन के जरिए उनकी तैयारी को ठोस करने में अहम भूमिका निभाई है।युवा खिलाड़ी अनाहत सिंह ने चेन्नई मीट के दौरान मिले दर्शकों के समर्थन को श्रेय दिया। 17-वर्षीया अनाहत ने कहा, “मैंने पहली बार अपने वरिष्ठ साथियों के साथ विश्व कप में खेला। यह एक शानदार सीखने वाला अनुभव था और मैं निरंतर समर्थन देने के लिए चेन्नई के खेलप्रेमियों को धन्यवाद देती हूं।”

टीम अब एशियाई खेल 2026 और 2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक जैसे बड़ी प्रतियोगिताओं  की प्रतीक्षा

कर रही है, जहां स्क्वैश पहली बार शामिल होगा।अगले वर्ष जापान में होने वाले एशियाई खेल से पहले,

 

पद्म श्री  एवं अर्जुन अवॉर्ड विजेता जोशना चिनप्पा उम्मीद बनाए हुए हैं।39-वर्षीया खिलाड़ी ने कहा,

“हम कई महीनों से तैयारी कर रहे थे और इस विश्व कप में बहुत ही अच्छा अनुभव रहा। इससे हमें जापान में होने वाले एशियाड

से पहले काफी आत्मविश्वास मिला है। मैं व्यक्तिगत रूप से उम्मीद करती हूं कि मैं बेहतरीन स्थिति में रहूंगी और एशियाई खेलों के लिए क्वालिफाई करूंगी।”

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!