संभागीय आयुक्त ने जिला कलक्टर कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 18 दिसंबर। संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राजकीय कार्यालयों व कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने रिकॉर्ड संधारण, हाजिरी रजिस्टर, ड्यूटी चार्ट इत्यादि का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि राजकीय कार्मिकराज्य सरकार के निर्देशानुसार कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हेतु कार्य करें।इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के.गावंडे, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश
संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह ने निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय, जालोर का अवलोकन किया।अवलोकन के दौरान उन्होंने जालोर विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विशेष गहन पूर्ण निरीक्षण कार्यों हेतु
निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों व कार्मिकों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर एईआरओ रणवीर सिंह, सहायक प्रोग्रामर जगदीश सिंधल,
खीमाराम गोयल सहित निर्वाचन से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
