नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , परीक्षा शुल्क बढ़ोतरी को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश, प्रशासन ने छात्र हित का दिया आश्वासन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

परीक्षा शुल्क बढ़ोतरी को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश, प्रशासन ने छात्र हित का दिया आश्वासन

😊 Please Share This News 😊

परीक्षा शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में विधार्थियो ने की रोड जाम
भीनमाल -आज स्थानीय महाविद्यालय जी.के. गोवाणी भीनमाल में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा परीक्षा शुल्क में की गई अत्यधिक वृद्धि के विरोध में छात्र शक्ति द्वारा रोष व्यक्त करते हुए सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व में परीक्षा शुल्क प्रति सेमेस्टर 1700 रुपये थी जिसे बढ़ाकर 3100 रुपये कर दी गई ।जिससे विधार्थियो पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है और कई विधार्थियो के द्वारा परीक्षा फॉर्म नहीं भरे जाएँगे।जबकि राज्य के अन्य सभी विश्वविद्यालय में परीक्षा शुल्क 600 से 1000 रुपये तक प्रति सेमेस्टर है। शुल्क वृद्धि से आहत होकर छात्रों में आक्रोश देखने को मिला छात्र सड़क पर उतर आए एवं कई घंटे रोड जाम किया देखते ही देखते कई किलोमीटर तक जाम लग गया और विधार्थी विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी करते रहे,आख़िरकार स्थिति को बिगड़ते देखते हुए तुरंत ही प्रशासश ने संज्ञान लेते हुए धरना स्थल पहुंचे, धरना प्रदर्शन के दौरान उपखंड अधिकारी मोहित कशनिया (IAS) व कॉलेज प्राचार्य द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति (VC) व जिला कलेक्टर से वार्ता की गई, एवं समझाइश के साथ शान्ति रखने की अपील की गई जिसके पश्चात् सभी

विद्यार्थियों को यह आश्वासन दिया गया कि आज सायं 4 बजे होने

वाली बैठक में छात्र हित में निर्णय लिया जाएगा। इस आश्वासन के

बाद छात्र शक्ति द्वारा धरना शांतिपूर्वक समाप्त किया गया।

इस दौरान छात्र नेता गोविंद चौधरी, पंकज माली,प्रवीण मांजु ,

मोनिका चौधरी, ममता प्रजापत,राजपाल मांजु, गोपी बिश्नोई नरेश बिश्नोई सहित

अनेक छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!