संभागीय आयुक्त ने एसडीएम कार्यालय, चितलवाना का किया औचक निरीक्षण
|
😊 Please Share This News 😊
|

चितलवाना– 19 दिसंबर। संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी कार्यालय चितलवाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने रिकॉर्ड संधारण, हाजिरी रजिस्टर, ड्यूटी चार्ट इत्यादि का अवलोकन करते हुए किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को चितलवाना क्षेत्र के किसानों एवं कार्यालय में सहायता हेतु आने वाले आगुंतकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर चितलवाना उपखंड अधिकारी देशलाराम परिहार, तहसीलदार चितलवाना चमनलाल सियोल, वरिष्ठ सहायक मनोज विश्नोई सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
