नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ज़िला स्तरीय महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ज़िला स्तरीय महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन

😊 Please Share This News 😊

जालोर 19 दिसम्बर। राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर 2 साल : नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद के जिला संदर्भ केन्द्र में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें धौलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन का सीधा प्रसारण किया गया। जिला स्तरीय महिला सम्मेलन कार्यक्रम में राजीविका समूह की लखपति दीदी महिलाओं, माँ वाउचर योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, जसराज राजपुरोहित, दानाराम चौधरी, मंजू सोलंकी, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक अशोक बिश्नोई, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक लक्ष्मण सिंह, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, दिनेश महावर, सुरेश सोलंकी सहित अधिकारी-कार्मिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रही।
21 दिसम्बर को रन फॉर विकसित राजस्थान व 23 दिसम्बर को जिला स्तरीय कार्यशाला का होगा आयोजन
वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘2 सालः नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान‘ की श्रृंखला में 21 दिसम्बर, रविवार को रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन किया जायेगा।इसी प्रकार गुड गवर्नेंस सप्ताह-2025 के तहत 23 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार जालोर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!