मैथ्स ओलिपियान्ड में मॉडल स्कूल सायला प्रथम
|
😊 Please Share This News 😊
|

सायला । प्रियंक दवे । सायला उपखण्ड क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बालोतरा में क्लस्टर स्तरीय मैथ्स ओलिपियान्ड का आयोजन हुआ। मॉडल स्कूल सायला के प्रधानाचार्य मुला राम राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चार जिलों जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा की 10 मॉडल स्कूल ने भाग लिया जिसमें सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर मॉडल स्कूल सायला, द्वितीय मॉडल स्कूल बालोतरा एवं तृतीय मॉडल स्कूल पोकरण रही। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर मॉडल स्कूल सिवाना, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से मॉडल स्कूल सायला एवं रानीवाड़ा, तृतीय स्थान पर मॉडल स्कूल बालोतरा रही। टीम प्रभारी मांगीलाल चौधरी व्याख्याता गणित ने बताया कि सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर रहें प्रतिभागी किरणसिंह एवं ओमप्रकाश 22 दिसंबर गणित दिवस पर स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल राशमी जिला – चितौड़गढ़ में राज्य स्तरीय मैथ्स ओलिपियान्ड में
उपर्युक्त चार जिलों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
