नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गांव में सात करोड़ की लागत से आधुनिक विद्यालय बनवाया,माता-पिता के सपनों और पत्नी की प्रेरणा को डॉ. जैन ने साकार किया। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

गांव में सात करोड़ की लागत से आधुनिक विद्यालय बनवाया,माता-पिता के सपनों और पत्नी की प्रेरणा को डॉ. जैन ने साकार किया।

😊 Please Share This News 😊

सायला/जालोर-उपखंड क्षेत्र के दादाल गांव में शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पहल सामने आई है। गांव में जन्मे तथा वर्तमान में अमेरिका में निवासरत डॉ. अशोक कुमार जैन ने अपने स्वर्गीय माता-पिता शांतिदेवी एवं छत्तरमल जैन की स्मृति में करीब सात करोड़ रुपये की लागत से संसद भवन की तर्ज पर भव्य एवं आधुनिक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निर्माण करवाया है। इस विद्यालय का विधिवत उद्घाटन 22 दिसंबर को किया जाएगा।डॉ. अशोक जैन ने बताया डॉ. अशोक जैन ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1982-83 में इसी विद्यालय में कक्षा तीसरी तक शिक्षा प्राप्त की थी। उस समय बच्चे पेड़ों की छांव में जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते थे और शिक्षक अश्व पर बैठकर विद्यालय आते थे। दो वर्ष पूर्व जब वे दादाल आए तो पाया कि पांच दशक बाद भी विद्यालय की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उसी समय उन्होंने माता-पिता के सपनों और पत्नी बरखा जैन की इच्छा को साकार करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि आपातकाल के समय वे पढ़ाई के लिए बेंगलुरु गए, जहां से आगे की शिक्षा प्राप्त कर अमेरिका में बस गए। बावजूद इसके जन्मभूमि दादाल से उनका जुड़ाव बना रहा। विद्यालय की जर्जर हालत देखकर उन्होंने गांव के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आधुनिक विद्यालय निर्माण का निर्णय लिया, जिसे आज मूर्त रूप दिया गया।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित दो मंजिला विद्यालय भवन का लोकार्पण, शिक्षा-खेल-कौशल विकास की समृद्ध व्यवस्था

दो मंजिला इस भव्य विद्यालय भवन में कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 22 आधुनिक कक्षा-कक्ष बनाए गए हैं। साथ ही विज्ञान एवं कंप्यूटर की दो प्रयोगशालाएं, कौशल विकास प्रशिक्षण कक्ष, इलेक्ट्रिकल, प्लंबिंग, गारमेंट, माइक्रो इरिगेशन एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। खेलकूद के लिए वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, एथलेटिक्स सहित खेल मैदान विकसित किया गया है। बच्चों के मनोरंजन हेतु फिसलन पट्टी सहित विभिन्न झूले लगाए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए हैं, जिससे स्वच्छ एवं हरित वातावरण बना रहे। इस अवसर पर मदनलाल जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदयसिंह परमार, उपसरपंच गणपतसिंह, बगसिंह, जालाराम राज पुरोहित, छैलसिंह राज पुरोहित, विरमाराम पटेल, पत्रकार प्रियंक दवे सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

21 को कालबेलिया ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भक्ति संध्या का आयोजन

शांतिदेवी छत्तरमल जैन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दादाल के उद्घाटन समारोह में राजस्थान भर से वीवीआईपी, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी शिरकत करेंगे। 21 दिसंबर को जोधपुर से कालबेलिया ग्रुप द्वारा राजस्थानी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा, जो ग्रामीणों के लिए उत्सव का रूप लेगा।। ( प्रियंक दवे )।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!