नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विकास रथों की एलईडी स्क्रीन पर आमजन को मिल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

विकास रथों की एलईडी स्क्रीन पर आमजन को मिल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल– राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की उपलब्धियों, फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विकास रथ निरंतर भ्रमण कर रहे हैं। इन विकास रथों में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतीकरण द्वारा आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं नीतिगत सुधारों की जानकारी दी जा रही है।शनिवार को विकास रथ भीनमाल विधानसभा क्षेत्र की पुनासा ,फागोतरा, नोहरा दातीवास एवं भागल भीम ग्राम पंचायतों में पहुंचा। विकास रथों के आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से राज्य सरकार के दो वर्षों के ‘रिपोर्ट कार्ड’ को उत्साहपूर्वक देखा।इस दौरान आमजन को विभिन्न योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाओं का वितरण किया गया, जिससे नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों की जानकारी प्राप्त हो सके। नागरिकों ने वीडियो प्रस्तुतियों को रुचि के साथ देखा तथा सुझाव पेटी में अपने विचार एवं सुझाव भी साझा किए।
कार्यक्रम में सांसद लुम्बाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, पूर्व विधायक पुराराम चौधरी,एसडीएम मोहित कांसनिया,राजस्थान किसान संघर्ष समित सरक्षक विक्रम सिंह पुनासा,जिला प्रवक्ता हिगंलाज दान,भाजपा मंडल अध्यक्ष सांवलाराम देवासी,भाजपा जिला महामंत्री सिरोही गणपत सिंह,भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिरोही गोपाल माली, रथ मंडल प्रभारी अर्जुन चौधरी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष खुमान सिंह राठोड पुनासा, भाजपा नेता भरत रोहिण,भाजपा महामंत्री जुजाणी देवेंद्र जोशी,आरआई दरगाराम, गाम विकास अधिकारी अशोक, पटवारी ललिता विश्नोई, गाम विकास अधिकारी पुनासा सत्यप्रकाश विश्नोई, पटवारी जगदीश विश्नोई,जैसाराम चौधरी,छगनाराम प्रजापत,सुरेश बिश्नोई,खंगारदास, छगनलाल, भागीरथ विश्नोई,किशनाराम,डुगराराम चौधरी,बताराम भील,फुलाराम मेघवाल,सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!