कूड़ो खेल विद्यार्थी जीवन का एक आवश्यक अंग : डॉ घनश्याम व्यास
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल ।स्थानीय खेतावत सेवा सदन परिसर में बुधवार को तीसरी जिला स्तरीय कुडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ ।जिला कूड़ो संघ जालोर व खेतावत फाइनेंशियल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड के तत्वधान में कूड़ो प्रदेशाध्यक्ष शिहान राजकुमार मेनारिया, नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी, वाराहश्याम मंदिर टस्ट्र के कोषाध्यक्ष श्याम खेतावत, खेतावत फाइनेंशियल के संचालक अशोक खेतावत, सुंधा माता मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सम्मपतराज अग्रवाल, डॉक्टर घनश्याम व्यास की उपस्थिति में उक्त आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान जिले भर से आए कूड़ो खिलाड़ियों का नेतृत्व करते हुए राजकुमार मेनारिया ने कूड़ो की विभिन्न कलाओं के बारे में अवगत कराया । कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर घनश्याम व्यास ने किया । सभी अतिथियों का स्वागत आभार स्थानीय जिला कूड़ो संघ के अध्यक्ष सेंसेई किशोर प्रजापति द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में जिले के कूड़ो लडाको का भरपूर जोश देखने को मिला । इस अवसर पर शांतिलाल जीनगर, श्रवणसिंह राव, भंवरलाल, शैलेश सहित कई लोग उपस्थित थे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
